फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में फैमिली फेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 500 लोगों ने हिस्सा लिया और स्कूल की ओर से किए गए ईवेंट की काफी तारीफ की। ईवेंट में बेबी शो, टैलेंट शो, आर्ट, स्टोन पेंटिंग, एडवेंचर जोन जैसी अलग-अलग एक्टिविटीज का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अलावा पिट्ठू ग्राम, लूडो, सांप-सीढ़ी, स्टापू जैसे गेम्स भी रखी गई। पेरेंट्स ने दादी की रसोई की सराहना की और उसमें चूल्हे पर पक रहे खाने का स्वाद भी चखा। दादी की रसोई में मक्के और बाजरे की रोटी के साथ पाँच तरह की चटनी सर्व की गई। आपको बता दें, यह फरीदाबाद का पहला इस तरह का ईवेंट था जिसमें फ्री एंटी थी।स्कूल की प्रिंसिपल सीमा मल्होत्रा ने ईवेंट का हिस्सा बने सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया मानव रचना के सभी स्कूल छात्रों को अच्छा वातावरण, गुणवत्ता पढ़ाई और खेलों में आगे बढ़ने के लिए हर सुविधा दी जाती है। स्कूल का मकसद छात्रों को हर फील्ड में आगे ले जाना।फैमिली फेस्ट के दौरान हुए टैलेंट शो के जज मॉडल रिदम दत्ता, फैशन डिजाइनर देवेंदर सिंह और मॉडल निशि भारद्वाज थे।
Related Posts
वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न कार्यशालाओ का आयोजन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )|एस.जी.एम नगर स्थित वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक से तक अध्यापको के लिए कार्यशालाओ का आयोजन किया…
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल पहुंचने पर हुआ स्वागत, स्कूल प्रबधंक ने दिए 11 हजार का नकद पुरस्कार
ग्रेटर फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। सीबीएससी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में ग्रेटर फरीदाबाद के घरौड़ा-तिगांव स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल मेें चल रहीं…
बाबा बन्दा वीर बैरागी के 350वें जन्मदिन पर सेमिनार आयोजित हुआ
जीन्द(विनोद वैष्णव)| बाबा बन्दा वीर बैरागी के 350वें जन्मदिन पर जीन्द के बुलबुल काम्पलैक्स में एक सेमिनार का आयोजन किया…