वीके मोशन पिक्चर्स की फिल्म ‘फलसफा’ के विशेष रेड कार्पेट प्रीमियर का आयोजन दिल्ली के डिलाइट थियेटर में किया गया, जहां फिल्म के निर्देशक हिमांशु यादव के साथ फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रिधिमा ग्रोवर,वितरक विकास जैन भी उपस्थित थे। इस मौके पर इन लोगों ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव एवं इसकी खासियतों को मीडिया के साथ साझा किए। ‘फलसफा‘ एक एक्शन थ्रिलर एवं फिलॉसोफिकल ड्रामा है, जिसकी कहानी बदले की भावना से गुजरती है और यह एक व्यक्ति को कैसे प्रभावित करती है, यही इसमें दिखाया गया है। इस फिल्म में मनित जौरा, गीतांजलि सिंह और सुमित गुलाटी भी अहम भूमिकाओं में हैं।फिल्म वीके मोशन पिक्चर्स के बैनर तले वीके यादव द्वारा निर्मित ‘फलसफा’ की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन हिमांशु यादव ने किया है। छायांकन और संपादन की जिम्मेदारी नीतीश चंद्र ने निभाई है,जबकि गीत और संगीत सागर भाटिया ने दिया है। कोरियोग्राफी अरविंद ठाकुर की है, जबकि एक्शन आरपी यादव का है।
Related Posts
सिद्धपीठ हनुमान मंदिर का 60 वां वार्षिक उत्सव धूम धाम से मनाया गया
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : एक नंबर स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महावीर दल का 60 वां दो…
जेआर उत्पादन हाउस की फिल्म ‘तिशनगी’ का ट्रेलर और सॉन्ग लॉन्च
( विनोद वैष्णव )| जेआर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले समीर खान निर्देशित और जयंत घोष द्वारा निर्मित फिल्म ‘तिशनगी’ का ट्रेलर…
कोरोना वायरस के कहर के कारण अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि में नहीं बंटेगा बालभोग-भंडारा
मथुरा (मनोज शर्मा ) | श्रीकृष्ण जन्मभूमि में नहीं बंटेगा बालभोग-भंडारा, कोरोना वायरस के चलते जारी हुई कई पाबंदियां।कोरोना वायरस…