फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) । 31 मार्च को फरीदाबाद में प्रवेश कर रही परिवर्तन यात्रा के जोरदार स्वागत की तैयारी कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से नेता लखन कुमार सिंगला ने सेक्टर 16 अनाज मंडी में यात्रा में शामिल नेताओं की जनसभा में स्वागत की तैयारी की है।लखन कुमार सिंगला ने कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही जनसंपर्क शुरू कर दिया है। उन्होंने आज भी दर्जनों कॉलोनियों और पार्कों में जनसंपर्क किया। उन्होंने भूड़ कॉलोनी, बसेलवा कॉलोनी, सेक्टर 15, सेक्टर 16 व 16 ए, मिल्हाड कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद बाजार, सब्जी मंडी, पुरानी चुंगी आदि अनेक जगहों पर लोगों से संपर्क कर जनसभा में पहुंचने की अपील की। सिंगला ने बताया कि 31 मार्च को परिवर्तन यात्रा फरीदाबाद में प्रवेश करेगी। जिसका अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत होगा। इस यात्रा का हमारे साथी कार्यकर्ता लाजपत राय चौक पर स्वागत करेंगे और भारी संख्या में ढोल नगाड़ों और हुजूम के साथ सेक्टर 16 की अनाज मंडी तक आएंगे। जहां पर यात्रा में शामिल सभी वरिष्ठ नेता मंच पर आकर मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इनमें प्रदेश के प्रभारी महासचिव श्री गुलाम नबी आजाद, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, कुमारी शैलजा, कुलदीप शर्मा आदि अनेक नेता मौजूद रहेंगे। यहां पर करीब सात से आठ हजार लोगों के लिए व्यवस्था की गई है।
Related Posts
Anti Ragging Drive नामक शीर्षक पर संभाषण दिया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | राजकीय महाविद्यालय तिगांव में District Legal Services Authority फरीदाबाद के सोजन्य से Legal Literacy Cell…
Little known facts about football and why they matter
Cornhole fashion axe Tonx, hashtag readymade quinoa aesthetic polaroid Marfa fanny pack next level gluten-free. Shabby chic four loko single-origin coffee sriracha. Tonx gentrify bespoke Blue Bottle.
दिवाली के उपलक्ष्य में भारतीय मिठाइयों पर कार्यशाला का आयोजन
इन्दौर (विनोद वैष्णव) : स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM), इन्दौर ने अपने परिसर में भारतीय मिठाइयों पर एक विशेष…