फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | समाजवादी पार्टी सुप्रीमों हरियाणा में भी लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र कर सकती है। समाजवादी पार्टी यहां अपने दम पर चुनाव लडेगी। उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ चुनाव लड़ रही है जबकि हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से गठबंधन कर चुनाव मैदान में है। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की तरफ से पार्टी के नेता महावीर बिश्नोई उम्मीदवार हो सकते है। बिश्रोई पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव से लखनऊ में मिलकर अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। उन्होंने सपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी को अपनी उम्मीदवारी जताई है और टिकट के लिए आवेदन किया है। उल्लेखनीय है कि बिश्नोई सपा व्यापार प्रकोष्ठ के हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष हैं और जमीनी स्तर पर कई वर्षों से जनता की सेवा कर रहे हैं। वे कई गैर सरकारी संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। उनकी दावेदारी की पुष्टि सपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र भाटी ने भी की है।
Related Posts
राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में एनएसएस प्रभारी अंकित कौशिक जी एवं डा० अंशु भट्ट के दिशा निर्देशन…
जीबीएन सी.सै स्कूल में द्वितीय अंतर विद्यालय चैस टूर्नामेंट का सफल समापन
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। जी बी एन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय 21 डी में द्वितीय अंतर विद्यालय चैस टूर्नामेंट के दूसरे…
जजपा पार्टी से बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पार्षद दीपक चौधरी बनाये गए
चंडीगढ़ (विनोद वैष्णव )।जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी ने…