फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | एस0 जी0 एम0 नगर स्थित वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में बैसाखी बड़े हर्ष व उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया।किसान खेतों में प्रत्येक मौसम में कड़ी मेहनत द्वारा अन्न उगता है तथा हम अन्न द्वारा ही हम अपनी तृप्ति कर पाते हैं। कुछ लोग अन्न को झूठा छोड़कर किसान की मेहनत व अन्न का अपमान करते हैं। ‘‘ किसान ही असली हीरो है‘‘ तथ्य को प्रस्तुत करते हुए कक्षा तीसरी के छात्रों ने एक नाटिका द्वारा बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।कक्षा नौवीं की आरूषि तथा स्नेह बिस्ट ने क्रमशः अंग्रेजी हिंदी मे अपने वक्तव्यों में बैसाखी के पर्व के महध्तव पर प्रकाश डाला। कक्षा आठवीं व नौवीं के छात्रों ने ‘आयी बैसाखी सोनिया‘ पर जोशिला भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया।स्कूल की अध्यापिका संदीप कौर ने विद्यार्थियों के साथ ‘‘ कुछ कर दिखाना है‘‘ गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हे संस्कृति, मूल्यों व आत्मविकास के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम के अंत में स्कूल की निदेशिका विजयलक्ष्मी ने सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम की सराहना की व बैसाखी की बधाइयाँ दी।
Related Posts
विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधान सभा क्षेत्र के वार्ड न- 35 में सीनियर सिटीजन क्लब का लोकार्पण किया
बल्लबगढ़( विनोद वैष्णव ) :- विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधान सभा क्षेत्र के वार्ड न- 35 में सीनियर सिटीजन…
आरडब्ल्यूए सैक्टर-18 ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कुर्बानियों को देश सदा याद रखेगा : रजत चौधरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा…
फैशन एक्स की मॉडलों ने मिलेनियम सिटी में दिखाया जलवा
गुडग़ांव(विनोद वैष्णव )। फैशन एक्स क्वीन ब्यूटी कांटेस्ट का फाइनल ऑडिशन सेक्टर 29 के एक होटल में संपन्न हुआ जिसमें…