अरविन्द केजरीवाल व दुष्यंत चौटाला का फरीदाबाद में रोड़ करेंगे– जयहिन्द

Posted by: | Posted on: April 27, 2019

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व जननायक जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत चौटाला रविवार को फरीदाबाद लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी पंडित नवीन जयहिंद के समर्थन में रोड शो करेंगे , जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है |

पंडित नवीन जयहिन्द ने फरीदाबाद में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस रोड़ के माध्यम से अरविन्द केजरीवाल व दुष्यंत चौटाला दिल्ली के एतिहासिक काम जनता को बतायेंगे | फरीदाबाद के लोग भाजपा को पूरी तरह से नकार चुके है | इस रोड़ शो के बाद  चुनाव –प्रचार गति पकड़ेगा व फरीदाबाद की जनता तक भाईचारे का संदेश लेकर जायेंगे | आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो आम जनता के लिए एतिहासिक काम किये है, 1 रूपये यूनिट बिजली , 20 हजार लिटर फ्री पानी , बढिया सरकारी स्कूल-अस्पताल, फ्री दवाइयां , फ्री टेस्ट (एमआरआई , सीटी स्कैन, एक्स –रे ), व्यापारियों से वसूलें जाने वाले अनाप-शनाप टैक्स बंद करवाए , मोहल्ला क्लिनिक , किसान को 20 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवाजा , 2616 रूपये प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य , शहीद के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद जैसे काम जो आज तक कोई भी सरकार नही कर पाई है | इन्ही सभी कामों का फरीदाबाद लोकसभा के हर घर तक लेकर जायेंगे | फरीदाबाद की जनता आप व जजपा के गठ्बन्धन को स्वीकार कर चुकी है |

पंडित नवीन जयहिन्द ने भाजपा पर फरीदाबाद लोकसभा को नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुआ कहा कि फरीदाबाद में सड़क  पक्की हुई न गलियां बनी है | घरों में न पीने का पानी पहुँच रहा है |  बच्चों के पढने के लिए स्कूलों में न कमरों की व्यवस्था है | सरकारों अस्पतालों में न दवाइयों की व्यवस्था न डॉक्टर है | यहाँ के सांसदों ने सिर्फ अपने घर भरे है | आम आदमी पार्टी ने कोई झूठे वादे नही किये | काम करके दिखाया है | सिर्फ नाम बदलने से विकास नही होता है | नाम चाहे लन्दन रख दो लेकिन काम किये बैगर हालात नही सुधरते है | ये चुनाव नहीं नवीन जयहिन्द नही बल्कि फरीदाबाद की जनता लड़ेगी और जीतेगी |  भाजपा ने सिर्फ जनता को धर्म-जाति के नाम पर बांटने का काम किया | हरियाणा को जातिवाद नही भाईचारा चाहिए | जनता की बीच जायेंगे और जनता से सुझाव लेंगे | भ्रष्टाचारियों को सबसे पहले फरीदाबाद से झाड़ू मर कर साफ़ करेंगे |

जयहिन्द ने कहा कि ये रोड शो दोपहर 2 बजे शुरू हो कर फरीदाबाद की 5 विधानसभाओं फरीदाबाद ओल्ड , तिगाव, फरीदाबाद एनआईटी , बल्लबगढ़ , बडखल में होगा | यह रोड  शो सेक्टर-37 फरीदाबाद से शुरू होकर सराय मार्किट , अशोका एन्क्लेव , खेडी पुल बाईपास |तिगाओ रोड फरीदाबाद ग्राम, तिगांव मेन, बल्लबगढ़ रोड , नीमका जेल , सेक्टर -2 | बल्लभगढ़ आंबेडकर चौक , घंटाघर चौक, गुप्ता होटल. आकाश सिनेमा , मेन मथुरा रोड़,बाटा पुल, हार्डवेयर चौक | प्याली चौक, 60 फिट रोड, एयर फ़ोर्स, नंगला ,गौंची , पाली धोज | बडखल चौक , बडखल फ्लाई ओवर, ओल्ड फ्लाई ओवर, सब्जी मंडी , सेक्टर – 17 से प्रेम नगर झुग्गी पर खत्म होगा |

आप व जजपा के संयुक्त प्रत्याशी पंडित नवीन जयहिन्द ने सदन में आप व जजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली जिसमे कल के रोड़ शो को लेकर चर्चा हुई व आगामी रणनीति बनाई गई |

इस मौके पर आप के जिला अध्यक्ष हरेंदर भाटी, जजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर राजा राम , जजपा प्रवक्ता अरविन्द भारद्वाज, अरविन्द सरदारा, शशी बाला मैडम, विनोद भाटी, बेद प्रकाश बेदी सहित आप व जजपा के पदाधिकारी मोजूद रहे





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *