फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| फरीदाबाद: मॉडर्न विद्या निकेतन, एमवीएन स्कूल के 60 प्रतिशत छात्रों ने हाल ही में सीबीएसई द्वारा जेईई की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन देकर फरीदाबाद में ही नहीं बल्कि पूरे देश में नाम रोशन कर दिया है। इस वर्ष एमवीएन सेक्टर 17 और एमवीएन अरावली हिल्स के 371 छात्रों में से 223 छात्रों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। वहीँ एमवीएन सेक्टर 17 के छात्र नकुल जिंदल ने ऑल इंडिया रैंक 27 हासिल कर फरीदाबाद में अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया है। एमवीएन अरावली हिल्स के धैर्य गुप्ता ने ऑल इंडिया 66 रैंक हासिल की है।इस ख़ुशी के मौके पर एमवीएन स्कूल सेक्टर 17 में छात्रों और उनके अविभावकों के लिए सम्मान समारोह और एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों को सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया गया। छात्रों और उनके अविभावकों ने स्कूल और पढाई पर अपने-अपने विचार भी साझा किए। एमवीएन की मैनेजिंग डायरेक्टर कांता शर्मा ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और एक महत्वपूर्ण घोषणा की, उन्होंने बताया कि एमवीएन स्कूल गरीब और असमर्थ बच्चों के लिए 100 प्रतिशत स्कालरशिप ला रहा है जिसके तहत बच्चों की पूरी पढाई का खर्च एमवीएन सोसाइटी उठाएगी। इसके लिए स्कूल 19 मई को एक कॉमन एग्जाम करवा रहा है जिसे क्लियर करने वाले छात्रों को यह स्कालरशिप दी जाएगी। इस मौके पर एमवीएन स्कूल सेक्टर 17 की प्रिंसिपल अगल्या वेनकटेश ने कहा कि एमवीएन सदैव अपने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ सुविधा, शिक्षण, एवं वातावरण उपलब्ध कराता है। इस सफलता का श्रेय जहां एक तरफ संसथान के छात्रों को प्राप्त है वहीँ दूसरी तरफ एमवीएन के प्रेसिडेंट वरुण शर्मा, संस्थान के योग्य अध्यापकों, प्राचार्यों, प्रबंधकों, तथा व्यवस्थापकों को भी है जिन्होंने छात्रों के कंधे से कंधा मिलाकर इस संस्था को नई उंचाई प्रदान की है।
Related Posts
किंगडम ऑफ ड्रीम्ज का विश्वस्तरीय मंच प्रदान कर परिषद ने दी बच्चों के सपनों को उड़ान-कृष्ण ढुल
गुरुग्राम(विनोद वैष्णव)।हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल महोत्सव एवं मेले का रंगारंग आगाज हुआ। ढोल नगाड़ों…
शिक्षाविद सतीश फौगाट शिक्षा बोर्ड के फैसले से नाखुश
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) |कोरोना संकट को लेकर स्थगित परीक्षाओं के संदर्भ में सरकार और शिक्षा बोर्ड के बयानों पर शिक्षाविद…
रोड सैफ्टी क्यूंज प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 के चैथे राऊंड की परीक्षा 12 जनवरी को
Brajesh Bhadoriya।रोड सैफ्टी क्यूज प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 के तीसरे चरण में जो आज 10.01.18 को तीनों जोनो (एन.आई.टी, सैन्ट्रल, बल्लबगढ)…