नवी मुंबई (रूबी सिंह /विनोद वैष्णव ) | वन महोत्सव के उपलक्ष पर याक पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खालापूर के तहसीलदार इरेश चप्पलवारकर और याक पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष धीर सिंह यादव और ट्रस्टी सुरजित यादव ने शिरकत की । मुख्य अतिथि इरेश ने वृक्षों की उपयोगिता बताते हुए पर्यावरण संबंधी महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया। स्कूल की प्रधानाचार्या,उप प्रधानाचार्या, अध्यापकों,एवं स्कूल के कुछ छात्रों ने मिल जुलकर स्कूल के प्रांगण में वृक्ष लगाएँ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इरेश ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन दाता होते हैं जो हमारे वातावरण को संतुलित रखने का कार्य करते हैं,आज हम सभी को वृक्षारोपण का जो सुअवसर मिला है यह किसी सौभाग्य से कम नहीं है।वृक्ष हमारे पुत्र के समान है इसलिए इनकी देखभाल और रख रखाव भी हमारी जिम्मेदारी बनती है।इस अवसर पर छात्राओं ने भिन्न भिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया था। पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देनेवाला मधुर गीत भी प्रस्तुत किया गया था। वृक्षारोपण करके छात्रों को बहुत प्रसन्नता एवं गर्व का अनुभव हुआ।
Related Posts
Maharani Vaishnav Devi Mandir के प्रधान एवँ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान जगदीश भाटिया से खास बातचीत
Maharani Vaishnav Devi Mandir के प्रधान एवँ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में व्यापार मंडल फरीदाबाद…
इन नियमों को माना जाता है बहुत ही जरूरी, नही तो होती है पैसों की बर्बादी
फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : वास्तु शास्त्र में बहुत सी ऐसी बातें बताई गई है जिससे हम अपने घर…
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के यहां हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभा यात्रा के साथ गणपति महोत्सव का हुआ आगाज़
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |उद्योग मंत्री विपुल गोयल जी के सेक्टर 17 स्थित निवास पर हर वर्ष की तरह इस…