फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। बीजेपी एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता भी पार्टी और संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है, लोकसभा चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर जिस तरह से केंद्र में वापसी की है उसका श्रेय ऐसे ही कार्यकार्ताओं को जाता है, पन्ना प्रमुख से लेकर संगठन के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता बीजेपी की रीढ़ के समान हैं, ये बात कही फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 89 के विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने सेक्टर 15-A के सामुदायिक भवन में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में। बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीही मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ प्रमुखों, पन्ना प्रमुखों व मंडल में रहने वाले सभी जिले व प्रदेश के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक के लिए मंडल प्रवास पर आए हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने सबका हाल जाना और संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के उपायों पर चर्चा की। इससे पहले हरियाणा सरकार के मंत्री मनीष ग्रोवर और उनके साथ विपुल गोयल जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो मंत्री द्वय ने कार्यकर्ताओं पर फूल बरसा कर सभी का स्वागत किया। गोयल ने कहा कि जैसे लोकसभा चुनाव में हरियाणा के प्रबुद्ध मतदाता परिवारवाद की राजनीति करने वालों को उनके अंज़ाम तक पहुंचा दिया है वैसे ही हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप सभी उसी जोश के साथ सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर चल कर सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं ताकि इस बार विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा में बीजेपी की रिकॉर्ड मतों से जीत हो और बीजेपी एक नया कीर्तिमान स्थापित करे। कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष मूलचंद्र मित्तल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना पांण्डेय, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीतेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष ललित सैनी, मंडल अध्यक्ष बीएन पांण्डेय, खादी बोर्ड के मेंबर विजय शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजकुमार राज, पार्षद नरेश नंबरदार, सीमा भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Related Posts
महाबीर सत्संग सभा द्वारा गठित सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.)का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव आज सतयुग दर्शन वसुन्धरा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ
महाबीर सत्संग सभा द्वारा गठित सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.)का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव आज सतयुग दर्शन वसुन्धरा के प्रांगण में…
पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को जागरुक किया गया स्थित :- दीक्षा पब्लिक स्कूल
फरीदाबाद, 21 अप्रैल। पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के…