फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए जनरल बॉडी में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी संस्थापक डॉ अजय सिंह चौटाला, प्रधान महासचिव डॉ केसी बांगड़ व अन्य वरिष्ठ नेताओं की सलाह के बाद इन नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रदेश स्तर पर एक वरिष्ठ उपप्रधान, 18 महासचिव और हलका स्तर पर 10 प्रधानों के नाम शामिल है। जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि फरीदाबाद निवासी धर्मपाल यादव पार्टी की जनरल बॉडी में महासचिव के पद की कमान संभालेंगे। गौरतलब है कि श्री धर्मपाल यादव फरीदाबाद के एक सक्रिय समाजसेवी एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। उनकी जजपा में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति अहम है। इस अवसर पर श्री धर्मपाल यादव ने श्री दुष्यंत चौटाला के औपचारिक भेंट की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए। श्री यादव ने कहा कि इस नियुक्ति के लिए सभी वरिष्ठ नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं और धन्यवाद देते हैं। साथ ही यह विश्वास दिलाते हैं कि वे जननायक चौ. देवीलाल जी और पार्टी की जनहितैषी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी को मजबूत बनाएंगे और पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ रामरतन प्रधान, राजू यादव, बेघराज नागर, जीतराम यादव, बिजेन्द्र सेंगर, लखन बेनीवाल व अन्य युवा मौजूद थे।
Related Posts
यूनिवर्सल अस्पताल द्वारा सैक्टर 79 स्थित डब्ल्यू एस ओमेक्स में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। यूनिवर्सल अस्पताल द्वारा सैक्टर 79 स्थित डब्ल्यू एस ओमेक्स में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।…
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट , हरियाणा इकाई ने विशव वास्तुकला दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित किया
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट , हरियाणा इकाई ने विशव वास्तुकला दिवस की पूर्व संध्या…
रायन इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद ने छोटे बच्चों और उनके माता-पिता के लिए एक स्वस्थ मज़ेदार आयोजन किया
चलो स्वास्थ्य के साथ मज़ा करें फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : स्वास्थ्य सच्ची धन है। यह हमारे चेयरमैन सर डॉ. एफ…