फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | एस. जी. एम नगर स्थित वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में अंलकरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवीन वशिष्ट (दुबई में शिक्षा विभाग में कार्यकर्त) एवं विशिष्ट अतिथि कनेडा से डॉगमरा मारिया लिसीका (दुबई में शिक्षा विभाग में कार्यकर्त) ने सम्मिलत होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्कूल के छात्रों ने स्वागत गीत द्वारा आतिथ्य सत्कार किया व पुष्प माला पहनाकर गुलदस्ता भेंट किया। विद्यालय प्रांगण में अनुशासन व व्यवस्था के लिए चार सदनों क्रमशः टैगोर, टेरेसा, कलाम व गाँधी की रचना की गई । चारों सदनों के कप्तान व उपकप्तान निर्धारित किए गए। चुने गए क्रीड़ा कप्तान, उपकप्तान, शैक्षिक सहगामी गतिविधि कप्तान, उपकप्तान, अनुशासन कप्तान, पाठक क्लब अध्यक्ष को स्कूल की निर्देशका महोदया एवं अतिथियों द्वारा सैश व बैच पहना कर पदानुसार सम्मानित किया गया । सभी काउंसिल के सदस्यों ने शपथग्रहण भी किया । इसी प्रकार प्राइमरी विभाग से भी गतिविधियों के प्रमुख चुने गए । कक्षा आठवीं , नौंवी व ग्यारवी के छात्रों ने ” कर हर मैदान फतह ” जैसे उत्साह भरे गीत पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया | कक्षा आठवीं व नौंवी की छात्राओं ने खूबसूरत नृत्य ” रंगीलो म्हारो ढोलना ” प्रस्तुत किया । छात्रों द्वारा योगा एवमं मार्शल आर्ट्स की बेहतरीन प्रस्तुति पेश की गई। प्रमुख अतिथियों ने छात्रों एवमं छात्राओं को अपने सुविचारों से सम्बोधित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की निर्देशका महोदया विजय लक्ष्मी ने सभी को सम्बोधित तथ्यों से अवगत करवाया तथा प्रमुखों को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया | सभी प्रमुखों ने अपने कर्तव्यों व को निष्ठापूर्ण निभाने की शपथ ग्रहण की। इस तरह निर्देशका महोदया के भाषण एवं राष्ट्रगान के साथ यह समारोह संपन्न हुआ ।
Related Posts
कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला ने 15 दिन पहले बनाई सडक़ तोडऩे को बताया साजिश, मुख्यमंत्री से की निष्पक्ष जांच की मांग
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने ओल्ड फरीदाबाद के बाजार की सडक़ों…
मानव रचना ने चार दिवसीय अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय शूटिंग चैम्पियनशिप 2022 की मेजबानी की
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : 31 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, दिल्ली में आयोजित चार…
अरावली के 4000 एकड़ एरिये को हराभरा बनाने के लिए सरकार के साथ समाज सेवी संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए :- मंत्री विपुल गोयल
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | अरावली के 4000 एकड़ एरिये को हराभरा बनाने के लिए सरकार के साथ समाज सेवी…