फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |रिवाजपुर स्थित , ए. बी .एम स्कूल , सेक्टर 89 ग्रेटर फरीदाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से किया। कार्यक्रम का संचालन वर्षा चौहान और निशिका चौहान ने किया। विद्यार्थी वार्ता में देश भक्ति के महत्व को बताया गया। इस मौके पर विद्यालय के नन्हे -नन्हे छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,जिसमें केजी के बच्चों ने कविता,नाटक और कवि दरबार के माध्यम से देश भक्ति और रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में बताया। कक्षा छठी और सातवीं के छात्र -छात्राओं ने एकल गायन ,समूह गायन ,नृत्य, संगीत एवं कविता आदि कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया, जिससे सभी मंत्रमुग्ध हो गएl l स्कूल के प्रधानाचार्य, रोहन खन्ना, ने सभी को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी तथा सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की बेटियों को सुरक्षित रखने तथा उनका सम्मान करने की अपील की और हमारे देश की सेना के सिपाहियों को धन्यवाद देने के लिए कहा जिनकी वजह से हम अमन और चैन के साथ रहते हैं। स्कूल के निदेशक, नाहर सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैंI उन्हें स्वतंत्रता के मूल्य को समझना चाहिए और नारी सशक्तिकरण पर जोर देना चाहिए।
Related Posts
तिगांव विधानसभा में जननायक जनता पार्टी का विस्तार व संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्राथमिकता सदस्यता अभियान जोरों पर :-जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) |जननायक जनता पार्टी के संस्थापक डा. अजय सिंह चौटाला के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में जेजेपी का विस्तार…
बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने दी एक्टर संजू नागरवाल को शुभकामनाएं
बल्लभगढ़ (विनोद वैष्णव) : बल्लभगढ़ क्षेत्र के युवा और उभरते हुए बॉलीवुड एक्टर संजू नागरवाल को उनकी आगामी हरियाणवी वेब…
मानसिक रोग एक बीमारी, पर उपचार संभव: एसएचएफ
गुरुग्राम VinodVaishnav । बदलती दिनचर्या और रुढ़ीवादी परंपराओं को छोड़कर बढ़ रहे मानसिक रोगियों की संख्या पर नियंत्रण अब समय…