फरीदाबाद (विनोद वैष्णव)।शेमरॉक बड्स स्कूल सेक्टर-37 में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चों ने बढ़ चढक़र भाग लेकर इसे यादगार बना दिया। इस अवसर पर बच्चे क्रिसमस की धुनों और सेंटा के साथ मौजमस्ती करते नजर आए। सभागार में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों द्वारा पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों खासकर ईसा मसीह के जीवन पर आधारित लघु नाटिका की दिल खोलकर प्रंशसा की। इस अवसर पर सेंटा क्लाज ने बच्चों को टाफियां और चाकलेट बांटी। कार्यक्रम में मौजूद हर बच्चा जिगंल बैल जिगंल बैल की धुन गुनगुनाता नजर आ रहा था। इस मौके पर शेमरॉक बड्स स्कूल की इचार्ज श्रीमति सुषमा मल्होत्रा ने कहा कि शेमरॉक ग्रुप ऑफ स्कूल की डायरेक्टर श्रीमति डा. बी.अरोड़ा के दिशा निर्दश पर वे समय समय स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहते है ताकि बच्चे भारतवर्ष में मनाए जाने वाले विभिन्न त्यौहारों के बारे में जानकर अपनी संस्कृति से रूबरू हो सके। उन्होनें कहा कि प्रभु ईसा मसीह का जीवन और उनके उपदेश आज भी इसलिए प्रांसगिक है क्योकि आज भी अमीरी-गरीबी,जातिवाद और सामाजिक विसंगतियां समाज में मौजूद है। उन्होनें कहा कि सदियों से यह त्यौहार लोगों में खुशियां बांटता और प्रेम और सौहार्द की मिसाल कायम करता रहा है। श्रीमति सुषमा मल्होत्रा ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने समाज को समानता का पाठ पढ़ाया था। उन्होनें ऐसा समाज बनाने में जोर दिया,जिसमें क्रूरता व अन्याय की जगह न हो और सभी प्रेम और समानता के साथ रहे।
Related Posts
सुमेर सिंह ढिल्लो बने रेजिडेंट वेलफेयर एसो. सैक्टर 48 के प्रधान
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 48 के चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए। यह चुनाव में सुमेर सिंह ढिल्लो व अनिल कुमार के बीच प्रधान पद के लिए किया गया। चुनाव में सुमेर सिंह ढिल्लो को 56वोट व अनिल कुमार को 24 वोट मत के रुप में प्राप्त हुए। चुनाव प्रक्रिया में वोटो के अधार पर सुमेर सिंह ढिल्लो को सर्वसम्पति से प्रधान चुना गया । वहीं उप- प्रधान कुमाल हाज़ी, महासचिव डीडी चन्द सिपईया,कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द और सह-सचिव रफ़ी अहमद सैफी व ऑर्गनाइजिंग सैकेट्री तिलक राज बाटला को चुना गया। इस चुनाव प्रक्रिया की कार्यवाही चैयरमेन इकराम खांन ,पूर्व प्रधान देव सिंह गोसांई व अनवर महमूदकी अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इकराम खांन ने बताया कि पुरानी बॉडी का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। इसलिए नई कार्यकारिणी के लिए निष्पक्षता से चुनाव करवाया गया और सर्व सम्मति से नए पदाधिकारियों कीनियुक्ति की गई। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि रेजिडेंट वेलफेयर एसो. जहां सैक्टर की समस्याओं को दूर करवाने के लिए प्रयास करेगी वहीं इस सैक्टर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए भी कार्य करेगी। नवनियुक्तप्रधान सुमेर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले सभी गणमान्य लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए सेक्टर को बेहतर बनाने के लिएकार्य करेंगे। उन्होंने कहाकि सैक्टर 48 के लोग की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है उस की उचित व्यवस्था करवाना, सीवर के लिए डिस्पोजल बनवाना और सैक्टर से गंदगी को दूर करवाना है और सैक्टर मेंमार्किट बनवाना व सुरक्षा व्यवसथा दुरुसत करवाना। इस दौरान प्रधान सहित सभी पदाधिकारियों का लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
अटल बिहारी वाजपेई की 98 वीं-जयंती एवं चार साहिबजादो की शहादत पर विशाल रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : आगामी 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 98 वीं-जयंती एवं चार साहिबजादो की…
मानव रचना तेलंगाना के छात्रों को एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत (AKAM – EBSB) पहल के लिए रिसीवर नोडल सेंटर के रूप में होस्ट कर रहा है
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल (AKAM – EBSB) अनुभवात्मक शिक्षा द्वारा…