फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )|रिवाजपुर स्थित ए.बी.एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अभिभावकों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात कक्षा नर्सरी से लेकर पांचवी तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों में इस प्रतियोगिता के लिए काफी जोश दिखाई दिया। उन्होंने बड़ी ही सूझ-बूझ के साथ अपनी प्रतियोगिता को पूरा किया। इस प्रतियोगिता में अनेक खेलों का आयोजन किया गया जैसे गति की दौड़ , बैक पैक रेस ,जंप रेस, बिस्किट इवेंट रेस ,400 मीटर लॉन्ग रेस, कलर मीनार बनाना, लेमन स्पून रेस इत्यादि।परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिससे नन्हें विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। सभा का समापन स्कूल के प्रधानाचार्य रोहन खन्ना जी के वक्तव्य से हुआ, उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना सबसे बड़ी जीत है। हार- जीत पर ध्यान ना देकर विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए।
Related Posts
स्नेह विद्या निकेतन हमेशा से शिक्षा का जोर शोर से प्रचार कर रहा है :- बिंदू दारा सिंह (फिल्म अभिनेता )
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | शिक्षा के द्वारा ही कोई समाज और राष्ट्र उन्नति कर सकता है। शिक्षा के साथ-साथ हमें…
फरीदाबाद में विश्व योग दिवस को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ Ryan International School के द्वारा मनाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | फरीदाबाद में विश्व योग दिवस, 2019 को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ रियानियों द्वारा…
खेल हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण : धर्मबीर भड़ाना
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | खेल प्रतियोगियों से खेल भावना का प्रदर्शन करने और विरोधियों एवं अधिकारियों को सम्मान देने…