बल्लबगढ़ (विनोद वैष्णव )|पंचकुला मे संपन्न हुई एसजीएफआई राज्य स्तरीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता मे जिले स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड , 6 सिल्वर , 8 ब्रोंज पदक जीत कर कुंदन ग्रीन वैली के प्रतिभागियों ने अपना परचम लहराया .यह प्रतियोगिता 13 से 15 सितंबर तक आयोजित की गयी थी तलवारबाज़ी प्रशिक्षक दलीप ने बताया की अंडर – 19 मे गोल्ड और सिल्वर पदक जीता वही अंडर 17 मे टीम ने सिल्वर और ब्रोंज पदक जीता .टीम मे नकुल ,दीपक , गौरव , बबली , प्रिया , आकाश , दुष्यंत , दीपांशु , श्रेयित, और यश वत्स शामिल थे .जीत कर लोटे खिलाड़ियों को कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के निर्देशक श्री भारत भूषण शर्मा ने सभी खिलाड़ियों का माला पहनाकर एवं मुँह मीठा करा के उनका स्वागत किया एवं उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उनको एवं उनके अभिवावको को शुभकामनाये दी ।इसी के साथ भारत शर्मा जी ने सभी खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन के लिए स्कूल के प्रबंधन एवं कोच को भी सम्मानित किया । डीइओ फरीदाबाद और एइओ फरीदाबाद ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और यह भी बताया की इस सफलता के पीछे पिछले 7 साल से जो शाम के समय कुंदन ग्रीन वैली के प्रांगण मे जो मेहनत कराई जाती है यह उसी का परिणाम है , उन्होंने आगे बताया कि पिछले 3 सालो से फेंसिंग नेशनल कैंप का आयोजन भी कुंदन ग्रीन वैली स्कूल मे ही हो रहा है ।
Related Posts
किक बाक्सिंग नेशनल में हरियाणा बना चैम्पियन :-सुनील राजपूत
फरीदाबाद Vinod vaishnav । किक बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता का पटना में आयोजित किया गया।…
दीनानाथ पब्लिक स्कूल के बच्चो ने किया दिल्ली दर्शन
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )|दीनानाथ पब्लिक स्कूल के बच्चो ने किया दिल्ली दर्शन ,स्कूल के संचालक राकेश सचदेव ने बताया…
सुमन डागर को सम्मानित करने पहुंचे राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी के नेता विनोद सिकरवार
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| नेपाल में आयोजित पहली इंद्रा माया महाराजन मेमोरियल इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2019 में बल्लबगढ़ राजीव…