फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )।फरीदाबाद, 27 जनवरी। सैक्टर-22 संजय कालोनी स्थित आशा कान्वेंट स्कूल का 25वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद की मेयर सुमन बाला, विशिष्ठ अतिथि के रूप में गोस्वामी किशनलाल महाराज व उनके सुपुत्र गोस्वामी विकास उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में आशा कान्वेंट, एलपिस कान्वेंट, आशा पब्लिक हाई स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन मनीषा और रितिका ने सफलता पूर्वक किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरीश भाटिया, ललित मदान, रेनू मल्होत्रा, स्कूल के चेयरमैन एल.पी. मदान ने आए हुए अतिथियों, अभिभावक व छात्रों को विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया। विद्यालय के प्रिंसीपल राजेश मदान ने आए हुए सभी अतिथियों का फूल-माला एवं बुक्के भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर आए हुए अतिथियों, अभिभावकों व विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए मेयर सुमन बाला ने कहा कि आज के बच्चे कल देश का भविष्य होगें। इसलिए हमें इन्हें अच्छे संस्कार देकर इनके भविष्य को स्वर्णिम बनाना होगा। हर मां-बाप चाहता है कि उसका बच्चा पढ़ा-लिखाकर एक अच्छा इंसान बनें ताकि वह देश व समाज का भला कर सकें। इस अवसर पर मुकेश संदुजा, आर.के. गुप्ता, लेखराज नागर, ओमवीर सिंह, अनुपम दत्ता, विनोद कौशिक, कमाण्डो फिरे चंद नागर, डा. हेमलता शर्मा, प्रदीप गुप्ता, संजीव कुशवाहा, सचिन तंवर, मुकेश लखानी, ट्रैफिक ताऊ विरेन्द्र बल्हारा, शिक्षाविद् नंदराम पाहिल, एडवोकेट अमित जैन, रामवीर भड़ाना, गुलशन बजाज, डालचंद सारन सहित अभिभावक एवं छात्र गण मौजूद रहे।
Related Posts
वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न कार्यशालाओ का आयोजन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )|एस.जी.एम नगर स्थित वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक से तक अध्यापको के लिए कार्यशालाओ का आयोजन किया…
सरस्वती शिशु सदन बना जिला कब्बडी चैम्पियन
( विनोद वैष्णव )| नाहर सिंह स्टेडियम परिसर में चल रही जिला स्कूल खेल प्रतियोगिता में कब्बडी के फाईनल मुकाबले…
श्री वृन्दावन धाम – “श्री गोपेश्वर महादेव” (Gopeshwar Temple )
जैसा कि आज २७ जुलाई २०२० को श्रावण सोमवार है तो बस मेरे मन में इच्छा जाएगी की मैं वृन्दावन…