फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )।सूरजकुण्ड के अनगंपुर गांव स्थित महाशय श्रीचन्द पब्लिक स्कूल में आज हवन का आयोजन किया गया। यह हवन आने वाली परीक्षा में बच्चों के बेहतर परिणाम और उनके उज्जवल भविष्य के लिए किया गया जिसमें स्कूल के लगभग सभी बच्चों ने भाग लेकर इसमें आहूति डाली। इस मौके पर स्कूल के चेयरमेन सुबोध महाशय,कपिल महाशय,रमेश आर्य,धर्मबीर,सहदेव शास्त्री और स्कूल के अध्यापक व अध्यापिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर सुबोध महाशय ने कहा कि पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपनी वार्षिक परीक्षा दें फल आपको अवश्य मिलेगा। उन्होनें कहा कि हवन कराने का मुख्य उदेश्य बच्चों को विधा के साथ साथ अच्छे संस्कार देना है ताकि वो समाज के साथ साथ राष्ट्र का नाम भी रोशन करें। उन्होनें कहा कि हमेशा मात-पिता व गुरूजनों का आदर करना चाहिए। कपिल महाशय ने कहा कि जीवन में हमेशा हंसते रहना चाहिए जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते है। उन्होनें कहा कि शास्त्रों में शिक्षक को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है। इस मौके पर अखिलेश,चन्द्र भूषण,संजय,योगेश्वरी,नदिता,दीपिका,पूनम,गीता शर्मा मौजूद थे।
Related Posts
अधिकारेां का मेला में स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने पर हुई चर्चा
पलवल( विनोद वैष्णव )। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को…
आठ वर्षिय हंस बलाईंड मर्डर केश मे चचेरे भाई पवन उर्फ भोला को क्राईम ब्रांच डी.एल.एफ ने किया गिरफतार
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )।चचेरे भाई की हत्या में क्राइम ब्रांच डी.एल.एफ को मिली एक और बड़ी सफलता।मृतक के दादा…
स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, इंदौर बी.एस.सी. हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के छात्रों द्वारा ‘थीम लंच: तुर्की’ का आयोजन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, इंदौर बी.एस.सी. हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के छात्रों द्वारा ‘थीम लंच:…