फरीदाबाद (विनोद वैष्णव):लिंगयास शैक्षिक परिवार के संस्थापक प्रोफेसर जी वी के सिन्हा जी की ८८ जयंती संपूर्ण हर्षोउल्लास के साथ मनाई गयी। लिंगयास ग्रुप के चेयरमैन डॉ पिचेश्वर गड्डे व् ग्रुप के माननीय सदस्यों ने वीडियो संदेशो के द्वारा सभी को शुभकामनाये दी। लिंगयास ग्रुप के स्थापना दिवस पर पूरे लिंगयास परिवार ने माननीय प्रोफेसर जी वी के सिन्हा जी के पद चिन्हो पर चल कर उनके आदर्शो को पालन करने का प्रण लिया। सिन्हा जी एक अदुतीय शिक्षाविद थे। तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा में उनकी उल्लेखनीय अंतर्दृष्टि और मानव संसाधनों के प्रबंधन में महान विशेषज्ञता थी। वह तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में एक स्व निर्मित आदर्श थे।ऐसे महान व्यक्तित्व के पद चिन्हो पर चलना ही उनकी शिक्षाओं का सच्चा अनुसरण है।
लिंगयास शैक्षिक परिवार के संस्थापक प्रोफेसर जी वी के सिन्हा की ८८ जयंती संपूर्ण हर्षोउल्लास के साथ मनाई गयी
