फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| अग्रवाल पब्लिक स्कूल सेक्टर 3 फरीदाबाद के छात्रों का सी बी एस ई की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा| प्रखर ने 96.6% अंक प्राप्त करके संस्था तथा विद्यालय का गौरव बढ़ाया| 96.2% अंक लेकर यश कौरव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया |दीपक कुमार ने 95.2% अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहा | गणित विषय मे 6 छात्रों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त करके संस्था तथा स्कूल का नाम रोशन किया | 37 छात्रों ने 90% से अधिक अंक लेकर विद्यालय को गौरवान्वित किया |छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूल के चेयरमेंन् देवेंदर गुप्ता ,सचिव विजय सिंगला व प्रधानाचार्या रचना भल्ला ने छात्रों , अभिभावको व अध्यापकों को बधाई दी व छात्रों के उज्जवल भविष्यकी कामना की| स्कूल के सचिव श्री विजय सिंगला जी ने छात्र- व समस्त शिक्षक वर्ग को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों के कठोर परिश्रम व लगन ने उन्हे बेहतर परिणाम दिलाया | उन्होने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं |प्रधानाचार्या रचना भल्ला ने छात्रो को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में अपनी रुचि के अनुरूप विषय चयन करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
Related Posts
टैगोर पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए कैरियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन सेमीनार का आयोजन
पलवल( विनोद वैष्णव ) | हुडा सैक्टर 2 स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए कैरियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन…
समाजसेवी पवन शर्मा ने गांव सरमथला में 350 बुजुर्गो को कम्बल ओढ़ा कर सम्मान किया
सोहना(विनोद वैष्णव )| समाजसेवी पवन शर्मा ने आज मुरारीलाल कृषि फार्म गांव सरमथला में 350 बुजुर्गो को कम्बल ओढ़ा कर…
जिला बाल कल्याण परिषद्, फरीदाबाद द्वारा शहरी वंचित बच्चों के लिए एक समर कैंप का आयोजन
( विनोद वैष्णव ) |जिला बाल कल्याण परिषद्, फरीदाबाद द्वारा शहरी वंचित बच्चों के लिए एक समर कैंप का आयोजन…