फरीदाबाद(विनोद वैष्णव)।दिवंगत निकिता तोमर के हत्यारों को कड़ी से कड़ी और जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाएगी। मैंने स्वयं सरकार से इस मामले की फास्ट कोर्ट में सुनवाई की बात की है। यह बात तिगांव विधायक राजेश नागर ने निकिता के परिजनों को सांत्वना देते हुए कही। गौरतलब है कि निकिता तोमर की सोमवार को उसके कॉलेज के बाहर दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी।विधायक राजेश नागर ने कहा दिनदहाड़े एक बेटी की हत्या होना बहुत ही कष्टकारी है। इसको लेकर राज्य की मनोहर सरकार बेहद सजग और सतर्क है। आरोपियों को केवल पांच घंटे में पकड़ लिया गया और उनका अदालत में पेश कर रिमांड भी ले लिया गया। आरोपी ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। नागर ने कहा कि अब आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने इस बारे में सरकार से फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की है।विधायक राजेश नागर ने दिवंगत निकिता तोमर के परिजनों से कहा कि बेटियां सभी की साझी विरासत होती हैं। यदि उनपर किसी भी प्रकार से आंच आएगी तो न वह और न उनकी सरकार किसी का मुंह ताकेगी। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह उन्हें जल्द न्याय दिलवाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन सभी को समय पर न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Related Posts
मानव रचना यूनिवर्सिटी के सस्टेनैथॉन में 7 राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : मानव रचना यूनिवर्सिटी में मंगलवार को ग्लोबल पीस फाउंडेशन (जीपीएफ) के साथ मिलकर सस्टेनेथॉन (लीप हब…
दीपक मंगला ने 10 लाख रूपए की लागत से इंटरलॉकिंग से बनने वाली गली के कार्य का विधिवत नारियल फोडकर शुभारंभ किया
पलवल( विनोद वैष्णव )। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने आज शनिवार को पलवल के बसंत बिहार कॉलोनी में…
7 मानव रचना छात्र पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन श्रृंखला- “वायु- द वाइटल लाइफ फोर्स” पर सुमंगलम पंचमहाभूत में अपने पेपर प्रस्तुत करेंगे
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज, फरीदाबाद के सात छात्रों को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (पीएसजी) द्वारा आयोजित सुमंगलम पंचमहाभूत ‘वायु- द वाइटल लाइफ फोर्स’ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन श्रृंखला में अपने पेपर/पोस्टर प्रस्तुत करने के लिए चुना गया है जिसका आयोजन 2 से 4 दिसंबर, 2022 तक किया जा रहा है। छात्र 2 दिसंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने पेपर प्रस्तुत करेंगे और चयनित छात्रों को 3 और 4 दिसंबर को आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन श्रृंखला में अपने पेपर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। सम्मेलन का समन्वय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से बड़ौदा के जलवायु परिवर्तन अनुसंधान संस्थान, महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। यह शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान विश्वविद्यालय परिसर, भुवनेश्वर, ओडिशा, भारत में आयोजित किया जाएगा। श्री भूपेंद्र यादव जी, माननीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन…