नई दिल्ली/चंडीगढ़(विनोद वैष्णव )। जननायक जनता पार्टी की नीतियों और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर राजनीतिक व समाजिक रूप से मौजिज लोगों का जेजेपी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को मेवात से फिरोजपुर झिरका की ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन मुमताज बेगम, वाइस चेयरमैन इरसाद खान सहित अन्य कई मौजिज लोगों ने अपनी पूरी टीम सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। दिल्ली स्थित जेजेपी के केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए मुमताज बेगम व अन्य सभी साथियों का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर जेजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश डागर, राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनकड़, सुबे सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की कल्याणकारी नीतियों पर गठित जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की व्यवहार कुशलता व कार्यशैली से प्रभावित होकर जेजेपी के साथ जुड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारियां दी जाएगी उसे वे बखूबी निभाते हुए पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने गठबंधन सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नौकरियां का बिल व पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं के लिए 50 फीसदी पद आरक्षित करने को ऐतिहासिक बताते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार प्रकट किया।डॉ अजय चौटाला की मौजूदगी में जेजेपी ज्वाइन करने वालों में आरिफ, फिरोजपुर ब्लॉक समिति सदस्य सराफत अली, मंजूर आलम, हरीस, मो. इरशाद, सोहन लाल, समीम, आसिफ, चरणजीत, सालिम, जुम्मे खां, चौधरी समी, एडवोकेट इरशाद, अब्दुल, सद्दीक, इरशाद, महिराब, समाजसेवी जफरुद्दीन, समाजसेवी अल्ताफ, समाजसेवी महबूब, समाजसेवी इकबाल आदि है।
Related Posts
फरीदाबाद उन व्यापारियों का शहर है जिन्होंने अपनी मेहनत और इरादों के बल बूते पर व्यापार जगत की उँचाईयों को छूकर सफलता प्राप्त की है :-अवि
फरीदाबाद| फरीदाबाद उन व्यापारियों का शहर है जिन्होंने अपनी मेहनत और इरादों के बल बूते पर व्यापार जगत की उँचाईयों…
परवाज़ ए ग़ज़ल वार्षिकोत्सव एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह
फरीदाबाद (विनोस वैष्णव): फ़रीदाबाद की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था परवाज़ ए ग़ज़ल द्वारा अपना वार्षिकोत्सव ‘ग़ज़ल उत्सव’ दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ,चाँदनी…
दुर्गा द रिटर्न फिल्म धार्मिक एकता का देगी संदेश — फरीदाबाद शहर में फिल्म की शूटिंग शुरू
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ): अजम फिल्म प्रोडेक्शन मुंबई के बैनर तले बन रही ‘दुर्गा द रिटर्नÓ फिल्म की शूटिंग फरीदाबाद…