विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल पहुंचने पर हुआ स्वागत, स्कूल प्रबधंक ने दिए 11 हजार का नकद पुरस्कार

ग्रेटर फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। सीबीएससी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में ग्रेटर फरीदाबाद के घरौड़ा-तिगांव स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल मेें चल रहीं…

फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल और आईएपी ने जन्मजात हृदय रोग पर सीएमई का आयोजन किया

फरीदाबाद(vinod vaishnav) देश के सबसे बड़े मल्टी स्पेशियलिटी निजी अस्पताल, फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल ने फरीदाबाद चैप्टर की इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) के सहयोग से जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) पर एक सीएमई का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल के 25 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञों ने  भाग लिया। अमृता अस्पताल के प्रमुख विशेषज्ञों ने दर्शकों को संबोधित किया, जिसमें बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी और वयस्क जन्मजात हृदय रोग के हेड डॉ. एस राधाकृष्णन और बाल चिकित्सा और जन्मजात हृदय सर्जरी के हेड डॉ. आशीष कटेवा शामिल थे। फरीदाबाद चैप्टर की इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ. अनिल नागे और सचिव डॉ. धनसुख कुमावत भी मंच पर मौजूद थे। अमृता अस्पताल के बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी और वयस्क जन्मजात हृदय रोग विभाग के हेड डॉ. एस राधाकृष्णन सीएचडी के लक्षणों के बारे में बात की और साथ ही सर्जिकल हस्तक्षेप की आवश्यकता कब होती है इस बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “पश्चिमी देशों में 95% की तुलना में, भारत में अभी भी जन्मजात हृदय रोग वाले 2% से कम बच्चों का गर्भ में निदान किया जाता है। जन्म के बाद निदान होने पर भी बच्चे बेहद क्रिटिकल स्टेज में हॉस्पिटल पहुंचते हैं, उस वक़्त उनकी जान बचाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। फीटल ईसीएचओ और ईसीएचओ कार्डियोग्राफी जैसी तकनीकों से अब हम सीएचडी का आसानी से निदान कर पाते हैं। बाल रोग विशेषज्ञों को सीएचडी के चेतावनी संकेतों के बारे में शिक्षित करने और इसे जल्दी पहचानने के तरीके की तत्काल आवश्यकता है। इस सीएमई का आयोजन उसी दिशा में एक कदम है।” अमृता अस्पताल के बाल चिकित्सा और जन्मजात हृदय सर्जरी के हेड डॉ. आशीष कटेवा ने अपने बच्चे में सीएचडी का पता चलने पर माता-पिता द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “जब माता-पिता को उनके बच्चे में सीएचडी का पता चलता है, तो उनके दिमाग में कई सवाल आते हैं। ये  सवाल बीमारी से संबंधित होते हैं, उनके बच्चे को यह क्यों हुआ, क्या वे इसे रोकने के लिए कुछ कर सकते थे, क्या सीएचडी उनके दुसरे बच्चों को भी हो सकता है, क्या होगा अगर बच्चे की सर्जरी नहीं होती है, सर्जरी के जोखिम, सीएचडी के साथ उनके बच्चे की जिंदगी कैसी होगी आदि। बाल रोग विशेषज्ञ के लिए उनकी चिंताओं को  सहानुभूति के साथ दूर करना बहुत आवश्यक है। डॉ कटेवा ने आगे कहा, भारत में सबसे ज्यादा सीएचडी मामले सामने आते हैं, जहां हर साल 200,000 बच्चे इस बीमारी से पीड़ित पैदा होते हैं। हालांकि इनमें से बड़ी संख्या में बच्चों का पता नहीं चल पाता है और इसलिए उनका इलाज नहीं किया जाता है, हम बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी और कार्डियक सर्जरी के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहे हैं। जन्मजात हृदय दोष के बारे न केवल जनता के बीच बल्कि चिकित्सकों के बीच भी में काफी गलत जानकारी है, जो इस बीमारी के इलाज में एक बड़ी चुनौती है। इस बातचीत का उद्देश्य उन सवालों का जवाब देना था जो माता-पिता और उपचार कर रहे बाल रोग विशेषज्ञ के पास सीएचडी के कारणों और रोकथाम, उपचार के परिणामों और सर्जरी के बाद लॉन्ग-टर्म में रोग के निदान के बारे में हो सकते हैं। फरीदाबाद चैप्टर की इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ. अनिल नागे ने कहा कि सीएमई बाल रोग विशेषज्ञों को सीएचडी के बारे में शिक्षित करने के लिए आयोजित किया गया था, विशेष रूप से खतरनाक स्थितियों के लिए जिन्हें तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, “भारत में, अधिकांश बाल हृदय देखभाल सुविधाएं शहरों में हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में सीएचडी के उचित निदान और उपचार को मुश्किल बनाती हैं।सीएचडी की बेहतर समझ के लिए बाल रोग विशेषज्ञों के उचित प्रशिक्षण के साथ हमें भारत के सभी हिस्सों में इस तरह की और सुविधाओं की आवश्यकता है। अमृता अस्पताल के परिसर में एक अत्यधिक विशिष्टताओं के साथ बच्चों का अस्पताल है जो मातृ, प्रजनन और भ्रूण चिकित्सा और बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी, हृदय शल्य चिकित्सा और प्रत्यारोपण, रुमेटोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, न्यूरोसाइंसेस, बाल चिकित्सा आनुवंशिकी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, बाल चिकित्सा आर्थोपेडिक्स और बाल चिकित्सा और भ्रूण की सर्जरी सहित सभी बाल चिकित्सा उप-विशेषताओं से परिपूर्ण है।

16वें मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज कप का बड़े उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ 

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज के 16वें संस्करण के साथ मानव रचना नए साल की शुरुआत करने के…

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली ने फ़रीदाबाद 1D स्थित शिव मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदानियों का उत्साहवर्धन किया

फ़रीदाबाद (विनोद वैष्णव) : भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली ने फ़रीदाबाद 1D स्थित शिव मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में…

25 दिसंबर को हमारी संस्था फीवा द्वारा ओमेक्स ग्रुप के सहयोग से जो विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन वर्ल्ड स्ट्रीट के प्रांगण में किया गया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | 25 दिसंबर को हमारी संस्था फीवा द्वारा ओमेक्स ग्रुप के सहयोग से जो विशाल रक्तदान…

शिव नाडर स्कूल के स्टूडेंट्स ने वास्तविक जिंदगी की समस्याओं को लेकर अपने अभिनव सलूशन प्रस्तावित किए

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | शिव नाडर स्कूल (K12 शिक्षा में शिव नाडर फाउंडेशन की एक गैर-लाभकारी पहल) के दसवीं क्लास के छात्रों ने कोलोक्वियम 2022 में हानिकारक टेक्नोलॉजी के माध्यम…

एलुमिनाई में गीत-संगीत की स्वरलहरियों ने समां बांधा, पुरानी यादों को सांझा कर खूब ठहाके लगाए पूर्व छात्रों ने

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : हम पढ़ाई कम करते थे, लेकिन इंस्टीटयूट को बेहतर बनाने और सुविधाएं विकसित करने के लिए…

शिरडी साई बाबा स्कूल ने अपना 18वाँ वार्षिक उत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया, जहाँ कृष्ण पाल गुर्जर (राज्य मंत्री, पावर व भारी उद्योग मंत्रालय,भारत सरकार) मुख्य अतिथि के रूप में पधारे

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | शिरडी साई बाबा स्कूल ने अपना 18वाँ वार्षिक उत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया, जहाँ कृष्ण…

एकॉर्ड हॉस्पिटल में कार्यरत मार्कटिंग हेड संदीप सिंह को डॉ प्रबल राय द्वारा प्रंशसा पत्र दिया गया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | एकॉर्ड हॉस्पिटल में कार्यरत मार्कटिंग हेड संदीप सिंह को डॉ प्रबल राय द्वारा प्रंशसा पत्र…