Error loading images. One or more images were not found.

August, 2024

now browsing by month

 
Posted by: | Posted on: 12 months ago

डी.ए.वी. महाविद्यालय में डाक जीवन बीमा योजना जागरूकता कार्यक्रम

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए डाक जीवन बीमा योजना विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया के मार्गदर्शन में पोस्ट ऑफिस विभाग, फरीदाबाद ने कॉलेज परिसर में जाकर एक दिवसीय कैनोपी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन बीमा की गहराइयों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर विजय पाल सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकगण के साथ-साथ लगभग अस्सी छात्र मौजूद रहे।

Posted by: | Posted on: 12 months ago

डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में नए एन.सी.सी. कैडेट्स का चयन

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के एन.सी.सी. विभाग ने नए कैडेट्स के नामांकन के लिए संस्थान स्तर पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की। इस भर्ती प्रक्रिया में प्रथम वर्ष के 300 से अधिक नव-प्रवेशित छात्रों ने पंजीकरण कराया | छात्रों को चयन सूची में जगह बनाने के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना पड़ा। यह भर्ती प्रक्रिया सी.टी.ओ. डॉ. रश्मि और नेत्रपाल सैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। संस्थान स्तर की इस चयन प्रक्रिया में शीर्ष 20 लड़कों और 12 लड़कियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कैडेट कैप्टन शिया शर्मा और पीओ कैडेट ध्रुव प्रजापति ने चयन प्रक्रिया का नेतृत्व किया और वरिष्ठ एन.सी.सी. कैडेट्स के सहयोग से इसे सफल बनाया।

इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने छात्रों को कॉलेज की एन.सी.सी. गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अनुशासित रहने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र दुग्गल, सुनीता डुडेजा और चिकित्सक प्रवीण भी उपस्थित रहे।

Posted by: | Posted on: 12 months ago

डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में प्रिंसिपल्स ऑफ़ रिमोट सेंसिंग विषय पर व्याख्यान

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में भूगोल विभाग द्वारा ‘प्रिंसिपल्स ऑफ़ रिमोट सेंसिंग’ विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रिमोट सेंसिंग तकनीक के जरिये सुदूर बैठे जानकारी हासिल करने के बारे में अवगत कराना रहा। तकनीक मुख्य वक्ता के रूप में खेरी गुजरान गवर्नमेंट कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दुष्यंत कुमार छात्रों से रूबरू हुए I उन्होंने छात्रों को इस तकनीक को बहुत बारीकी से समझाया |


महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने कहा की इस तरह के व्याख्यान को सुनने से ज्ञान में वृद्धि तो होती है, साथ ही हमें मानव विकास में इस्तेमाल की जा रही कुछ बेहद ही ख़ास जानकारियों के क्रियाव्यन को समझने का मौका मिलता है। इस व्याख्यान के सम्पूर्ण कार्यक्रम का संयोजन भूगोल विभाग की इंचार्ज रेखा,आयोज़न सचिव अर्चना द्वारा कला संकाय की डीन डॉ. सुनीति अहूजा व विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानी तंवर की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग साठ विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Posted by: | Posted on: 12 months ago

अभाविप फरीदाबाद ने की नगर इकाइयों की घोषणा

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद द्वारा आगामी शैक्षणिक वर्ष 2024 एवं 25 हेतु विभिन्न नगरों की नगर इकाइयों की घोषणा की, नगर इकाइयों की घोषणा करते वक्त जिला प्रमुख सरोज कुमार जी ने बताया कि यह नगर इकाइयां आगामी शैक्षणिक वर्ष 2024 एवं 25 में विभिन्न नगरों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय में छात्रों से लेकर समाज हित के सभी कार्यों में सम्मिलित रहेंगे व छात्र हितों को लेकर काम करेंगे।


जिसमें फरीदाबाद नगर से नगर अध्यक्ष पारस चौधरी , अमृत नगर उपाध्यक्ष, मीनाक्षी नगर मंत्री, खुशी राष्ट्रिय कला मंच नगर संयोजक। बड़खल नगर से अनुज चौहान नगर अध्यक्ष, सुमित नगर मंत्री, पूजा नगर सह मंत्री, कुशाग्र विधूड़ी नगर सह मंत्री, यशिका राष्ट्रिय कला मंच नगर सयोंजक, चंचल एस० फ० डी० नगर संयोजक। ए०न०ई०टी नगर से बलजीत जाखर नगर अध्यक्ष, अमित हुड्डा नगर उपाध्यक्ष, भोला शर्मा नगर मंत्री, शौरभ नगर सह मंत्री। बल्लभगढ़ नगर से जोरावर नगर अध्यक्ष, युधिष्ठिर शर्मा नगर मंत्री, दीपक शर्मा नगर सह मंत्री, निखिल नगर सह मंत्री। तिगाँव नगर से भूपेश कौशिक नगर अध्यक्ष को बनाया गया।

Posted by: | Posted on: 12 months ago

डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में प्रबंधन कौशल और कार्यालय कार्य प्रबंधन पर व्याख्यान

वाणिज्य विभाग एस.एफ.एस. और एम. कॉम ने छात्रों के लिए प्रबंधन कौशल और कार्यालय कार्य प्रबंधन पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की वक्ता महाविद्यालय की पूर्व छात्र व एच.सी.एल. टेक्नोलॉजी लिमिटेड में कंपनी सचिव मीनाक्षी गुप्ता ने बच्चों के साथ अपने विचार सांझा किए। इसका उद्देश्य छात्रों को ना केवल अकादमिक सफलता के लिए बल्कि भविष्य के लिए आधार तैयार करने के लिए प्रबंधन कौशल विकसित करने और कार्यालय कार्य प्रबंधन में निपुणता प्राप्त करने के लिए सजग करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया के निर्देशन में किया गया। डॉ. भाटिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि ये कौशल छात्रों को अधिक संगठित, कुशल और योग्य नेता बनने में मदद करते हैं, अंततः उनके व्यक्तिगत और पेशेवर विकास को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष रेखा शर्मा, डीन डॉ. ललिता ढींगरा, डीन डॉ. इमराना खान (एम.कॉम), विभागाध्यक्ष डॉ. बिंदु रॉय (एम.कॉम), डॉ. प्रीति झा, ई.एच. अंसारी, प्रिया यादव और अंबिका सारन की देख-रेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग सौ विद्यार्थी मौजूद रहे।

Posted by: | Posted on: 12 months ago

डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के आध्यात्मिक क्लब ने मनाया जन्माष्टमी उत्सव

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : भगवान श्री कृष्ण जन्मोस्तव के मद्देनजर डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के आध्यात्मिक क्लब ने छात्रों के साथ विभिन्न हस्तशिल्प कार्यक्रम आयोजित किये | छात्रों ने मटकी पेंटिंग, कृष्ण झूला शिल्प, जन्माष्टमी कार्ड, मोर पंख से सजे कृष्ण मुकुट जैसे हस्तशिल्प से जुड़े कार्यों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया | छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई सुंदर हस्तकला और कलाकृतियों ने सबका मन मोह लिया। कुछ छात्रों ने मनमोहक भजनों की भी प्रस्तुति दी | महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया द्वारा सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया |

डॉ. अर्चना भाटिया ने छात्रों और संकाय सदस्यों को मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिकता के मार्ग को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शारदा विश्वविद्यालय के डॉ. श्वेता और डॉ. मोहित ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। महाविद्यालय के आध्यात्मिक क्लब की संयोजक डॉ. सोनिया नरूला ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र दुग्गल, डॉ. निशा सिंह, रचना कसाना, ऋतु और सिया भी उपस्थित रहे।

Posted by: | Posted on: 12 months ago

शुभारंभ सत्र की शोभा बनी मशहूर एंकर एवं जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की पूर्व छात्र सोनिका सिंह

बी.जे.एम.सी. विभाग के छात्रों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में महाविद्यालय के वातावरण, नियमों, पाठ्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों से परिचित करने के लिए डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय का वर्चुअल टूर कराया गया। विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग की एलुमनाई, इंडिया डेली लाइव की न्यूज एंकर सोनिका सिंह उपस्थित रहीं।

न्यूज एंकर सोनिका सिंह ने गुरुओं का सम्मान करने व लक्ष्य निर्धारण पर जोर दिया | उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए आपको मंजिल का पता होना बहुत जरूरी है और गुरु उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सोनिका का कहना है की मेरी कामयाबी का सारा श्रेय मेरी अध्यापिका एवं विभागाध्यक्ष रचना कसाना को जाता हैं ।


अंत में सोनिका ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि पत्रकारिता की पढाई के दौरान छोटे-छोटे मीडिया प्रोजेक्ट्स बनाये और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मदद से उन्हें और बेहतर बनाना सीखें | छोटे प्रोजेक्ट्स पर किये गए काम हमें आत्मविश्वास तो देते ही हैं भविष्य में बड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में भी सहायक हो जाते हैं | मीडिया इंडस्ट्री इस समय अपने सबसे बेहतर दौर में है और आप सभी के लिए जॉब्स की भरमार है, बशर्ते आपमें कोई ना कोई कंटेंट राइटिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एडिटिंग, विसुअल इफ़ेक्ट, डिजाइनिंग, सोशल मीडिया हैंडलिंग जैसी स्किल अवश्य होनी चाहिए |

महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें जीवन में अपनी जिम्मेदारियों को समझने की बात कही। प्रचार्या ने जीवन में व्यक्तिव को उन्नत बनाने व लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर दिया। इस मौके पर बी.जे.एम.सी की विभागाध्यक्ष रचना कसाना, वीरेंद्र सिंह व राधिका के साथ लगभग सौ छात्र मौजूद रहे।

Posted by: | Posted on: 12 months ago

डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में ‘भारत में संवैधानिक विकास का इतिहास’ विषय पर विशिष्ठ व्याख्यान

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में इतिहास विभाग द्वारा ‘भारत में संवैधानिक विकास का इतिहास’ विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत में संवैधानिक विकास से अवगत कराना रहा। मुख्य वक्ता के रूप में उड़ान आई.ए.एस. अकादमी की डायरेक्टर डॉ. जयश्री चौधरी रही।

डॉ. जयश्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में संविधान के विकास का एक लंबा इतिहास रहा है जो 1764 के बक्सर के युद्ध के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी का एक राजनीतिक संस्था के रूप में बदल जाने के साथ शुरू हुआ | बंगाल में ईस्ट इंडिया कंपनी के शोषण की चर्चा ब्रिटेन की पार्लियामेंट तक पहुंची और परिणाम स्वरुप ब्रिटिश सरकार ने भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के अफेयर्स को नियमित करने के लिए अधिनियम बनाने शुरू कर दिए।

इसके बाद डॉ. जयश्री ने भारत में संविधान निर्माण की प्रक्रिया में 1773 के रेगुलेटिंग एक्ट, 1784 का पिट्स इंडिया एक्ट, 1813 का अधिनियम, 1835 का चार्टर एक्ट, 1858 का अधिनियम, 1861 का काउंसिल एक्ट, 1909 का मार्ले मिंटो अधिनियम, 1919 का मांटेंगयु चे र्म्सफोर्ड सुधार अधिनियम और 1935 का भारत सरकार अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया | उन्होंने यह भी बताया कि वास्तव में 1935 के भारत सरकार अधिनियम का लगभग दो तिहाई हिस्सा आज भी हमारे वर्तमान संविधान का हिस्सा है।

महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने अंग्रेजी शासन की शोषणकारी नीतियों की निंदा की। यह व्याख्यान संपूर्ण कार्यक्रम की आयोजक कमलेश सैनी द्वारा कला संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ शिवानी तंवर व कला संकाय डीन डा. सुनिति अहुजा की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र ढुल, रेखा सिंह, ममता कुमारी, शिवानी, नेत्रपाल सेन व अन्य शिक्षक गणों के साथ लगभग सौ विद्यार्थी मौजूद रहे।

Posted by: | Posted on: 12 months ago

डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में प्रथम वर्ष छात्रों को नियमावली से कराया गया परिचित

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : ओरिएंटेशन प्रोग्राम के तीसरे दिवस डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में बी.जे.एम.सी, बी.टी.टी.एम. व बी.एस.सी विभाग के छात्रों को उनके आगामी शैक्षणिक जीवन की तैयारी से परिचित करवाया गया। छात्रों को वर्ष 1985 में महाविद्यालय स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के साथ डी.ए.वी. यानि दयानंद एंग्लो वैदिक का अर्थ मॉडर्न व वैदिक शिक्षा के समावेशन के तौर पर बतलाया गया | महाविद्यालय के वातावरण, नियमों, पाठ्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों से परिचित करने के लिए महाविद्यालय का वर्चुअल टूर कराया गया और विभिन्न क्लबों,समितियों व उनके इंचार्जों की जानकारी साझा की। विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग की एलुमनाई, इंडिया डेली लाइव की न्यूज एंकर सोनिका सिंह व टूरिज्म विभाग से अफ्रीका रीजन के सीनियर मार्केटिंग मैनेजर भुवेश जेटली उपस्थित रहे ।

महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें जीवन में अपनी जिम्मेदारियों को समझने की बात कही।प्रचार्या ने जीवन में व्यक्तिव को उन्नत बनाने व लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर दिया। एलुमनाई भुवेश जेटली ने छात्रों को बताया कि कैसे शिक्षकों और महाविद्यालय ने उन्हें इस मुकाम को हासिल करने में सहायता की | न्यूज एंकर सोनिका सिंह ने भी गुरुओं का सम्मान करने व लक्ष्य निर्धारण पर जोर दिया | उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए आपको मंजिल का पता होना बहुत जरूरी है और गुरु उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजन समिति की संयोजिका डॉ. अर्चना सिंघल, सह संयोजिका डॉ. रुचि अरोड़ा, अन्य सदस्यों डॉ. बिंदु रॉय, दिनेश चौधरी,आरती कुमारी, डॉ. किरन कालिया और मंच संचालकों डॉ. सुमन तनेजा व डॉ. मीनाक्षी कौशिक को प्राचार्या द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | इस मौके पर डॉ. मीनाक्षी हुडा, डॉ. रश्मि रतुरी, रचना कसाना, वीरेंद्र सिंह, अमित दहिया आदि शिक्षक गणों के साथ लगभग चार सौ छात्र मौजूद रहे।

Posted by: | Posted on: 12 months ago

शिक्षा मनुष्य को अनुशासित करती है : डॉक्टर अर्चना भाटिया

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में नए सत्र बी.बी.ए., बी.टी.टी.एम. व बी.ए. के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के पूर्व छात्र एलुमिनाई जगत भड़ाना, कमल चावला, फिटनेस इंस्ट्रक्टर जुगल, यूनिवो एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड डिप्टी मैनेजर सचिन मोर्या, एस.बी. आई. म्यूचुअल फंड असिस्टेंट मैनेजर अमन आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की शिक्षा इंसान को अनुशासित करती है। हम जिंदगी मे जो कुछ चुनते है आगे वही बनते है इसलिए जिंदगी का चुनाव उचित होना चाहिए।

कमल चावला ने अपने संबोधन में अपने अनुभवों को साझा किया तथा काम के प्रति हमेशा समर्पित रहने का संदेश दिया। जगत भड़ाना ने अपने वक्तव्य में अध्यापक और भगवान का संबंध स्थापित करते हुए हमेशा गुरु का सम्मान करने का संदेश दिया |जुगल ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से सभागार में बैठे सभी विद्यार्थियों का दिल जीत लिया। अमन ने अपने पैसों का सदुपयोग के विषय में सजग किया।

कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अर्चना सिंघल ने नई शिक्षा नीति के नए सत्र में क्रियान्वयन से छात्रों को अवगत कराया। डॉ. बिंदु रॉय ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, विभिन्न गतिविधियों, क्लबों और समितियों के बारे में जानकारी दी, जिनमें भाग लेकर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।

आरती ने सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों , अध्यापकों व छात्रों, विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन डॉ. सुमन तनेजा, डॉ. मीनाक्षी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अर्चना सिंघल, सह संयोजक डॉ. रुचि अरोड़ा, दिनेश चौधरी, आरती कुमारी, डॉ. किरन कालिया की देख रेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. नरेंद्र दुग्गल, डॉ. अमित शर्मा, ममता कुमारी, डॉ. रेखा सिंह आदि सभी शिक्षक गणों के साथ लगभग चार सौ छात्र मौजूद रहे।