वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में दिन शनिवार 26 दिसंबर, 2020 को बी.के अस्पताल के सौजन्य से स्कूल परिसर में कक्षा IX से XII के विद्यार्थियों एवमं शिक्षकों के लिए कोविड जाँच कैम्प का आयोजन किया गया l

Posted by: | Posted on: December 26, 2020

स्वास्थ विभाग के निर्देशों के अनुसार एस.जी.एम नगर स्थित वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में दिन शनिवार 26 दिसंबर, 2020 को बी.के अस्पताल के सौजन्य से स्कूल परिसर में कक्षा IX से XII के विद्यार्थियों एवमं शिक्षकों के लिए कोविड जाँच कैम्प का आयोजन किया गया l कोविड के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए और इसकी रोकथाम हेतु सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करते हुए बी.के अस्पताल की टीम द्वारा लगभग 150 विद्यार्थियों (नौंवी से बारहवीं तक) की जाँच की गई। स्कूल की निर्देशिका महोदया श्री मति विजयलक्ष्मी शर्मा ने विद्यार्थियों को करोना से बचाव संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया एवमं बी.के अस्पताल की टीम  का आभार व्यक्त किया।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *