फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। रेलवे विभाग द्वारा दादरी डेडीकेटिड फ्रैट कॉरिडोर को लेकर अधिग्रहण की गई जमीनों की एवज में किए गए वायदों को पूरा न करने एवं प्रस्तावित वार्ता के लिए बुलाकर किसानों पर किए गए बेबुनियादी मुकदमें दर्ज करने के विरोध में आज गांव फतेहपुर बिल्लौच की दलेर वाटिका में किसानों की महापंचायत सम्पन्न हुई। इस महापंचायत में फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम सहित आसपास के जिलों के हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। महापंचायत की अध्यक्षता पृथला ग्रामवासी मास्टर मोहन लाल तंवर ने की, जबकि महापंचायत में वक्ताओं के रुप में पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, एचपीएससी के पूर्व मेम्बर हरेंद्र पाल राणा, रामप्रसाद रावत, विकास चौधरी, आईएमटी संघर्ष समिति के प्रधान रामनिवास नागर, मकरंद शर्मा, नहरपार किसान संघर्ष समिति के प्रधान सतपाल नरवत, सुनील सरपंच, हरिचंद शास्त्री, नत्थू सिंह तेवतिया, शब्बीर खान सरपंच, राजबीर नागर सरपंच, शशि तेवतिया, बालकराम शास्त्री आदि ने अपने-अपने विचार रखें। महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता सत्यवीर डागर ने कहा कि आज प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते पूरे जिले के किसान परेशान हैं, जहां एक तरफ आईएमटी के पांच गांवों के किसान मुआवजे के लिए वर्षाे से धरनारत है वहीं हाईवे के मुआवजे के लिए भी किसान अलग से आंदोलन कर रहे हैं। चारों तरफ सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है लेकिन अब किसान पूरी तरह से जाग चुके हैं और किसी भी सूरत में अपने हितों की अनदेखी नहीं होने देंगेे। श्री डागर ने कहा कि अब मामला केवल रेलवे कॉरिडोर का नहीं है बल्कि हर उस किसान का है जो कि इस समय परेशान है।
Related Posts
परमपद प्राप्ति हेतु आवश्य·—-आत्मनिरीक्षण
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| सतयुग दर्शन वसुन्धरा में आयोजित राम नवमी यज्ञ महोत्सव के द्वितीय दिवस सजनों को जाग्रत…
टैगोर पब्लिक स्कूल किंडरगार्टन के छात्रों ने 19 फरवरी को अनोखे अंदाज में रंगों की छटा बिखेर दी
पलवल (विनोद वैष्णव ) | जीवन एक कोरे कागज़ की तरह होता है, जिसे आप मनचाहे रंगों से सजा सकते…
वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया दीवाली का त्योहार
( विनोद वैष्णव )| दीवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया। कक्षा…