गौरव तेवतिया को हरियाणा बॉक्सिंग संघ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

Posted by: | Posted on: November 29, 2022

पलवल (विनोद वैष्णव) : पलवल अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान गौरव तेवतिया को हरियाणा बॉक्सिंग संघ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच प्रियंका तेवतिया को संघ की जिला सचिव नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति संत के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंह ने की है।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष गौरव तेवतिया ने अपनी नियुक्त पर संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंह, महासचिव रविंद्र पन्नू व जिलाध्यक्ष हितेश देशवाल का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने का काम करेंगे। बॉक्सिंग खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच देने का काम भी किया जाएगा।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *