डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 9 फरीदाबाद की प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी जिया रावत ने मालदीप में आयोजित मालदीप इंटरनेशनल सीरीज 2023 में बैडमिंटन महिला एकल में कांस्य पदक जीता

फरीदाबाद | डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 9 फरीदाबाद की प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी जिया रावत ने मालदीप में आयोजित मालदीप इंटरनेशनल सीरीज 2023 में बैडमिंटन महिला एकल में कांस्य पदक जीता / यह टूर्नामेंट 15 अगस्त 2023 से शुरू होकर 20 अगस्त 2023 को संपन्न हुआ| जिया रावत ने सन 2019 से ही इंडोनेशिया कोच फैसल सैंसुइ के मार्गदर्शन में मात्र 6 साल की उम्र से ही प्रशिक्षण लेना प्रारंभ कर दिया था |

पहले राउंड में भारतीय खिलाड़ी दीपशिखा सिंह ने जिया रावत को हरा दिया लेकिन दूसरे राउंड में जिया रावत ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली और विरोधी खिलाड़ी को हर का मुंह देखना पड़ा ,अपने फाइनल मुकाबले में जिया रावत ने अपने भारतीय समकक्ष खिलाड़ी आद्या वरीयथ जो की सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं उनको हराकर कांस्य पदक जीता इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के 20 देश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *