फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 48 के चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए। यह चुनाव में सुमेर सिंह ढिल्लो व अनिल कुमार के बीच प्रधान पद के लिए किया गया। चुनाव में सुमेर सिंह ढिल्लो को 56वोट व अनिल कुमार को 24 वोट मत के रुप में प्राप्त हुए। चुनाव प्रक्रिया में वोटो के अधार पर सुमेर सिंह ढिल्लो को सर्वसम्पति से प्रधान चुना गया । वहीं उप- प्रधान कुमाल हाज़ी, महासचिव डीडी चन्द सिपईया,कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द और सह-सचिव रफ़ी अहमद सैफी व ऑर्गनाइजिंग सैकेट्री तिलक राज बाटला को चुना गया। इस चुनाव प्रक्रिया की कार्यवाही चैयरमेन इकराम खांन ,पूर्व प्रधान देव सिंह गोसांई व अनवर महमूदकी अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इकराम खांन ने बताया कि पुरानी बॉडी का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। इसलिए नई कार्यकारिणी के लिए निष्पक्षता से चुनाव करवाया गया और सर्व सम्मति से नए पदाधिकारियों कीनियुक्ति की गई। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि रेजिडेंट वेलफेयर एसो. जहां सैक्टर की समस्याओं को दूर करवाने के लिए प्रयास करेगी वहीं इस सैक्टर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए भी कार्य करेगी। नवनियुक्तप्रधान सुमेर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले सभी गणमान्य लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए सेक्टर को बेहतर बनाने के लिएकार्य करेंगे। उन्होंने कहाकि सैक्टर 48 के लोग की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है उस की उचित व्यवस्था करवाना, सीवर के लिए डिस्पोजल बनवाना और सैक्टर से गंदगी को दूर करवाना है और सैक्टर मेंमार्किट बनवाना व सुरक्षा व्यवसथा दुरुसत करवाना। इस दौरान प्रधान सहित सभी पदाधिकारियों का लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
Related Posts
एम.वी.एन. विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में 5 दिवसीय हैंड्स ऑन वर्कशॉप का आयोजन ।
एम.वी.एन. विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, स्कूल ऑफ अलाएड हेल्थ साइंस में डॉ. स्वाति चित्रांशी, हेड डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल…
कमला नेहरु पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | कमला नेहरु पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय की…
बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के प्रधान बने :- विनोद मित्तल
बल्लबगढ़, 9 दिसम्बर( विनोद वैष्णव )। बल्लभगढ़ में बल्लभगढ़ प्रेस क्लब का गठन किया गया, जिसका प्रधान पत्रकार विनोद मित्तल…