सत्र 2022-23 व 2023-24 मेरिट सूची में शताब्दी महाविद्यालय के 468 छात्र शामिल

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा अभी हाल में जारी की गई सत्र 2022-23 की मेरिट सूची में डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के 238 छात्रों का नाम शामिल रहा | जबकि सत्र 2023-24 की सूची में 230 छात्र मेरिट सूची का हिस्सा बने | महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने बताया कि सत्र 2022-23 में अलग-अलग विभागों के 16 छात्र प्रथम स्थान पर रहे | सत्र 2023-24 में 19 छात्रों ने पहले स्थान पर कब्ज़ा जमाया |

प्राचार्या ने इसे एक गौरवमयी क्षण बताया और सभी छात्रों, छात्र परिजनों व शिक्षकों को बधाई दी | छात्रों ने इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय प्राचार्या के कुशल निर्देशन, शिक्षकों की बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के साथ माहौल को इसका श्रेय दिया | छात्रों ने बताया कि शिक्षण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल गतिविधियां, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर काउन्सलिंग सत्र जैसे कार्यक्रम भी महाविद्यालय द्वारा चलाए जाते हैं, जिसके जरिये उनका सर्वांगीण विकास हो सके |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *