( विनोद वैष्णव ) | मंझावली स्थित जेबी नॉलेज पार्क में फायर सेफ्टी और फायर मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला और पूर्व अभ्यास का आयोजन आपदा प्रबंधन के विषय विशेषज्ञ डॉक्टर एम.पी. सिंह के द्वारा किया गया| जिसमें डॉक्टर एम.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को सिलेंडर मैं रेगुलेटर कैसे लगाना है? कैसे निकालना है? यदि उसमें आग लग जाती है, तो उसको किस प्रकार से कट करना है| आग लगने की सभी बारीकियों से अवगत कराया और बताया कि सिलेंडर जब तक गर्म नहीं होता है, जब तक उसमें आग नहीं लगती है| यदि उसकी पाइप में आग लगी हुई है तो आप अपने हाथ से यदि उस पाइप का आगे वाला हिस्सा बंद कर देते हो तो आग बुझ जाति है| क्योंकि ऑक्सीजन कट हो जाती है, यदि सिलेंडर के चारों ओर आग पकड़ चुकी है तो आप कोई भी गिला कपड़ा लेकर सिलेंडर के चारों ओर लपेट दें ताकि उसको ऑक्सीजन ना मिल सके तो भी आग बुझ जाती है| यदि कहीं किसी कपड़े या किसी वस्तु में आग लग जाती है तो वह जनरल आग कहलाती है| उस जनरल आग को हम एबीसी फायर सिलेंडर के द्वारा बुझा सकते हैं लेकिन उसके बाद भी हमें उस पर पानी डालना पड़ता है| डॉ सिंह ने फायर हाइड्रेंट को लगाना और निकालना सिखाया और बच्चों से अभ्यास भी करवाया| होज पाइपों को जोड़ना भी सिखाया पाइप होते हैं और आग बुझाने के लिए विद्यार्थियों को साथ लेते हुए उन्हीं के हाथों से उस आग को बुझाया कार्बन डाइऑक्साइड सिलेंडर के द्वारा और फॉम सिलेंडर के द्वारा इलेक्ट्रिक आग पर और केरोसिन आग पर काबू पाने के तरीकों की भी विस्तृत जानकारी दी|आग से जलने पर हम अपने शरीर को कैसे बचा सकते हैं और जले हुए आहत व पीड़ित लोगों को किस प्रकार से आग में से बाहर निकाल सकते हैं उसकी भी विस्तृत जानकारी दें कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ हर्षित सिन्हा ने डॉ MP सिंह का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और अंत में कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर माननीय जेपी गुप्ता जी ने धन्यवाद किया उक्त कार्यक्रम में फायर ऑफिसर संजय और डी.पी उधम सिंह की अहम भूमिका रही|
Related Posts
प्रदेश में शराब पीकर वाहन चलाने के कारण होने वाली दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसे गैर जमानती अपराध घोषित करने का विचार कर रही है ताकि सडक़ दुर्घटनाओं को कम किया जा सके
चण्डीगढ़( विनोद वैष्णव )- हरियाणा सरकार प्रदेश में शराब पीकर वाहन चलाने के कारण होने वाली दुर्घटना में मृत्यु होने…
यात्रियों को यातायात के सभी सुरक्षा नियमो की अनुपालना नियमानुसार करनी चाहिए
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| यात्रियों को यातायात के सभी सुरक्षा नियमो की अनुपालना नियमानुसार करनी चाहिए , ताकि संभावित होने…
सुधा रुस्तगी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च फरीदाबाद ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों को मौन रख कर दी श्रृद्धाजंलि
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। सुधा रुस्तगी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च, फरीदाबाद ने जम्मू और कश्मीर में 14 फरवरी…