फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। नवरात्र के पावन अवसर पर शिरडी साई बाबा टेम्पल सोसाईटी (साईधाम) तिगांव रोड फरीदाबाद के प्रांगण में कलश यात्रा 108 कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। इस कलश यात्रा में फरीदाबाद शहर की कई गणमान्य महिलओं ने भाग लिया। नंदगाँव वाले ठाकुरजी के नाम से प्रसिद्ध परम पूज्यनीय श्री बृजभुषण तिवारी जी महाराज की मधुर कंठ द्वारा श्रीमद भागवत कथा के महत्व बताते हुऐ कहा कि भागवत गीता जितना पवित्र नाम है उतना ही पवित्र इसमें ज्ञान है। संस्था के अध्यक्ष डॉ मोतीलाल गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि श्रीमदभागवत वर्तमान में धर्म से ज्यादा जीवन के प्रति दृष्टिकोण को लेकर न केवल भारत में अपितु पूरे विश्व में ध्यान आकृषित कर रही है। समाजसेवी आरडी शर्मा ने मंच संचालन करते हुऐ कहा कि अति दुर्लभ मनुष्य जीवन को सार्थक करने हेतु श्रीमदभागवत गीता का पठन व मनन आवश्यक है। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने श्रीमदभागवत गीता कथा आयोजन को अपनी स्व. माताश्री कान्ता गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष साईधाम को समर्पित किया और बताया कि कथा का आयोजन 19 से 24 मार्च 2018 सायं 3 से 6 बजे और 25 मार्च यज्ञ और भण्डारे के साथ समपन्न होगा। कथा में सेंकडों भक्तों के अतिरिक्त मुख्य रूप से डीएन कथूरिया, पवन गुप्ता, केऐ पिल्लै, सुचिंत शर्मा, बीनू शर्मा, अश्वनी शर्मा, आरडी शर्मा, डॉ आलोकदीप आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
हरे कृष्ण हरे कृष्ण..हरे राम हरे राम.. से गुंजेमान हुआ इस्कॉन मंदिर
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )।सेक्टर 37 अशोका एंक्लेव स्थित श्रीश्री राधा गोविंद मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सोमवार को सुबह…
“Camp Discovery” a unique summer programme by MADE EASY SCHOOL
Delhi ( Vinod Vaishnav ) | Summer is here! And it’s time for holidays and what best way to make…
नशे से व्यक्ति का जीवन अंधकार में डूब जाता है : कमलेश शास्त्री
नूंह (vinod vaishnav )| जिला बाल कल्याण परिषद नूंह द्वारा बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर…