चण्डीगढ़( विनोद वैष्णव ) |हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों के हित में भावांतर भरपाई जैसी नई-नई योजनाएं लागू की हैं। चीनी मिलों में पिराई, जब तक किसानों का गन्ना आता रहेगा, जारी रहेगी। सरसों की खरीद भी निर्धारित समय से पहले चालू की गई है और भारत सरकार से 23 लाख क्विंटल की खरीद की अनुमति ली गई है। धनखड़ आज भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में उनसे मिलने आई किसान पंचायत के प्रतिनिधयों से रू-ब-रू हो रहे थे। लॉन में किसानों के बीच बैठकर श्री धनखड़ ने एक-एक प्रतिनिधि की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बिजली बिलों व नलकूप कनैक्शन के मुददे पर चर्चा के बाद श्री धनखड़ ने कहा कि शीघ्र ही इस मुददे पर वे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से बैठक करवाएंगे। धनखड़ ने कहा कि सोशल मीडिया, टेलीविजन व सूचना का अधिकार अधिनियम आने के बाद जागरूकता बढ़ी है। किसानों को जहां भी गलत लगता है, उसकी जानकारी इन माध्यमों के द्वारा सरकार तक पहुंचानी चाहिए।उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार आने के बाद गन्ने की पैदावार जहां पहले 90,000 हैक्टेयर क्षेत्र में होती थी, अब उसका क्षेत्र बढक़र दो लाख हैक्टेयर तक पहुंच गया और गन्ने का उत्पादन भी बढ़ा है। पिछले तीन वर्षों में गन्ना उत्पादक किसानों की आय 12,000 रुपये प्रति एकड़ तक पहुंची है। उन्होंने इस बात का भी आश्वासन दिया कि नारायणगढ़, भादसों व सरस्वती शूगर मिल यमुनानगर की प्राइवेट चीनी मिलों से भी किसानों के गन्ने का भुगतान शीघ्र करवाया जाएगा।उन्होंने सोनीपत, अम्बाला, ढिघावा, तोशाम, बावल, जींद व करनाल की मंडियोंं में भी सरसों की खरीद आरम्भ करवाई जाएगी।17 जिलों के भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों में प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र, उप प्रधान रत्तन सिंह, सुरेन्द्र संधु, रामबीर चौहान, सुरेन्द्र कम्बोज, राम किशन, चांद सिंह मान इत्यादि उपस्थित थे।
Related Posts
बीजेपी ने महिलाओं संबंधित अपराध के मामले में हरियाणा को बनाया नंबर वन – तरुण तेवतिया
Vinod Vaishnav |प्रदेश में महिलाओं बढ़ हरे महिलाओं संबंधित अपराधों के विराेध में युवा कांग्रेस फरीदाबाद द्वारा सेक्टर 12 में…
विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न- 36 में 33 लाख रूपये की लागत से बनने वाली रोड के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया
बल्लबगढ़ ( विनोद वैष्णव ):- विधायक मूलचंद शर्मा ने आज बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न- 36 की भूदत्त कोलोनी…
4 करोड़ 2 लाख रूपये की लागत से बनने वाली RMC रोड के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ
बल्लबगढ़ (विनोद वैष्णव ) | बल्लबगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा के भाई टीपरचंद शर्मा और पार्षद शीतल खटाना ने आज…