हिसार( विनोद वैष्णव )। अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेशभर के वैश्य समाज को एकसूत्र में पिरोने के लिए गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। ये बात अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने आज हिसार विधानसभा अध्यक्ष अमर गुप्ता के निवास स्थान पर समाज के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बुवानीवाला ने कहा कि राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा वैश्य समाज आज अग्रवाल वैश्य समाज के प्रयासों से अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए संगठित होकर एक मंच पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज के लोग आपसी मतभेद भुलाकर संगठित होकर समाज के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के लोग आपसी मतभेद के कारण राजनीति में पिछड़ते जा रहे है। जिसका फायदा उठाकर राजनीति दल उनकी उपेक्षा कर लेते है। परन्तु आज समय आ गया है कि सभी एकजुट होकर समाज की ताकत का अहसास राजनीतिक दलों को करवाएं। अपने इसी लक्ष्य को लेकर अग्रवाल वैश्य समाज आगे बढ़ रहा है। जिसमें उसने काफी हद तक सफलता भी मिली है। बुवानीवाला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज का पूरा ध्यान आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में वैश्य समाज की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी पर है। उन्होंने कहा कि समाज को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए वैश्य समाज के लोगों को राजनीति के मैदान में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वैश्यों समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में चुनाव मैदान में उतरना चाहिए और चुनाव जीतकर सदन में जाना चाहिए। तभी वैश्य समाज के लोग अपना व्यापार सुरक्षित रख पाएंगे और वैश्य समाज के योग्य युवा सरकारी सेवाओं में आकर देश और प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जड़ से मजबूत करने के लिए अग्रवाल वैश्य समाज की विधानसभा स्तर की बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और जल्द ही विधानसभा व लोकसभा स्तरीय सम्मेलनों का आयोजन भी शुरू कर दिया जाएगा। इन सम्मेलनों के माध्यम से वैश्यजनों को जागरूक किया जाएगा कि वे अपने वोट की ताकत को पहचाने और ज्यादा से ज्यादा वैश्यजनों को सदन में पहुंचाने का काम करें। बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज के लोकसभा अध्यक्ष अशोक लाल, विधानसभा अध्यक्ष अमर गुप्ता, विपिन गोयल, सुशील गुप्ता हांसी, सुरेन्द्र जिंदल नारनौंद, सत्यभूषण बिंदल उकलाना, राहुल सिंह जैन, कोणार्क बुवानीवाला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
Related Posts
भतीजी की शादी में उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पेश की बड़ी मिसाल -वाराणसी के 101 जरूरतमंद परिवारों को दिए आवास
नई दिल्ली ( विनोद वैष्णव ) : हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने शादियों में होने वाले दिखावे और…
नाहर सिंह स्टेडियम में होगी सीनियर वुमन फुटबॉल चैंपियनशिप
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| फरीदाबाद के नाहर सिंह स्टेडियम में 6, 7 और 8 फरवरी को हरियाणा स्टेट सीनियर वुमन…
लक्ष्य की फरीदाबाद टीम ने ” लक्ष्य गाँव गाँव की ओर” अभियान के तहत एक कैडर कैम्प का आयोजन गाँव समयपुर में किया
विनोद वैष्णव | लक्ष्य की फरीदाबाद टीम ने ” लक्ष्य गाँव गाँव की ओर” अभियान के तहत एक कैडर कैम्प का आयोजन हरियाणा के जिला फरीदाबाद के गाँव समयपुर में किया | जिसमे लगभग दस गाँवो के लोगो ने विशेषतौर से महिलाओ व् युवाओ ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया लक्ष्य की हरियाणा कमाण्डर कविता जाटव ने महापुरुषों को नमन कियातथा कैडर कैम्प में महिलाओ की अच्छी उपस्तिथि पर खुसी जाहिर करते हुए उनकाधन्यवाद किया | कविता जाटव ने कहा की बहुजन समाज के आंदोलन के लिए महिलाओ व् युवाओ को आगे आना होगा | उन्होंने कहा कि लक्ष्य देश में पहला संगठन है जो महिलाओ को नेतृत्व लिए तैयार कर रहा है और लक्ष्य का यह प्रयोग अच्छे स्तर पर सफल भी हो रहा है | उन्होंने बताया कि लक्ष्य कीकमांडर शोषण के खिलाफ सडको पर भी उतर रही है और बहुजन समाज को जागरूक करने के लिए गाँव गाँव जा रही है | उन्होंने लक्ष्य द्वारा 8 अप्रैल कोलखनऊ में आयोजित ” बहुजन भागीदारी महारैली” में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील भी की लक्ष्य कमांडर मिलाप सिंह ने कहा कि आजादी के 70 वर्षो के बाद भी बहुजन समाज को उनके अधिकार नहीं मिल पाए है | उन्होंने दुःख प्रकट करते हुए कहाकि देश भर में बहुजनो पर आये दिन अमानवीय घटनाये होती रहती है और जब इन घटना पर सरकार अपनी चुप्पी साध लेती है तब और भी कष्टकारी होजाता है | उन्होंने सरकारों में बैठे बहुजन समाज के नेताओ पर प्रहार करते हुए कहा कि ये नेता भी बहुजन समाज के अधिकारों के लिए व् उन पर हो रहेअत्याचारों पर अपना मुँह तक नहीं खोलते है जोकि बहुत दुखद है लक्ष्य कमांडर पुष्पा नेहरा ने बहुजन समाज व् महिलाओ के उत्थान में बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के योगदान की विस्तार से चर्चा की | उन्होंनेबच्चो की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा से ही बहुजन समाज अपनी बिगड़ी को बना सकता है अतं हमें अपने बच्चो को अच्छी से अच्छी शिक्षा देनीहोगी लक्ष्य के एन.सी.आर. प्रभारी गंगा लाल गौतम ने लक्ष्य के कार्यो व् उद्देश्यों को विस्तार से समझाया | उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को अपनी सामाजिकजड़ो को मजबूत करना होगा ताकि वो अपने अधिकारों को प्राप्त कर सके | लक्ष्य कमांडर शंकर लाल, नीरज नारहवाल, धर्मेंद्र कुमार, दौलत राम बौद्ध, अशोक नेहरा, मायावती व् हरीश