( विनोद वैष्णव )| टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है जहाँ बुधवार को 9.10 करोड़ की कमाई कर, फ़िल्म अब तक कुल मिलाकर 104.90 करोड़ का बिज़नेस करने में सफ़ल रही है।”बागी 2″ के साथ अब टाइगर श्रॉफ ने 100 करोड़ क्लब का स्वाद चख लिया है, इसके साथ ही, टाइगर श्रॉफ पहले युवा अभिनेता है जिन्होंने महज 6 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।इसके अलावा, “जुड़वा 2″ के बाद साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो के सहयोग में बनी यह दूसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के झंडे गाड़ दिए है।अपनी रिलीज के साथ ही, बागी 2 एक-एक कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। एक तरफ यह फ़िल्म 2018 की हाईएस्ट ओपनर साबित हुई है तो वही गुड फ्राइडे पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म का ख़िताब भी फ़िल्म ने अपने नाम कर लिया है।”बागी 2” 2016 में आई सुपरहिट फिल्म बागी का सीक्वल है और फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ एक अनदेखे अवतार में नज़र आ रहे है जो इस भाग का बेस्ट पार्ट है। साजिद नाडियाडवाला की इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दर्शको से रूबरू हो रही है।इसके साथ ही फ़िल्म में मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आ रहे है।साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित “बागी 2” को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
Related Posts
‘जोरबा-10’ कनाज डांस ऑफ सोल नृत्य एवं जिमनास्टिक संस्था ने किया 10वें वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। जोरबा-10′ कनाज डांस ऑफ सोल नृत्य एवं जिमनास्टिक संस्था के 10वें वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन 30…
डांस एकेडमी संचालको ने एकेडमी खोलने को लेकर जिला उपायुक्त के नाम सौपा ज्ञापन :-कसीना ऋषि
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| फरीदाबाद के डांस एकेडमी संचालको ने सेक्टर 12लघु सचिवालय पर लोक डाउन की वजह से बेरोजगार…
मानव तन पाकर केवल अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों की सेवा और परमार्थ के लिए जीने से जीवन सार्थक होता है :-मंत्री विपुल गोयल
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |मानव तन पाकर केवल अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों की सेवा और परमार्थ के लिए जीने…