ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ करते हुए इनेलो जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष जोध ङ्क्षसह वालिया, जिला अध्यक्ष व्यापार सैल विष्णू सूद व अन्य

Posted by: | Posted on: April 6, 2018

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। हर वर्ष की तरह किसानो के मसीहा एवं भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर इनेलो व्यापार सैल के अध्यक्ष विष्णू सूद एवं जिला उपप्रधान जोध ङ्क्षसह वालिया के नेतृत्व में सेक्टर 12 स्थित टाऊनपार्क ताऊ देेवीलाल जी की प्रतिमा के समक्ष हवनयज्ञ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान ने कहा कि ताऊ देवीलाल जैसी हस्ती को आज देश ही नहीं विदेशों में भी जाना जाता है उन्होंने अपने कार्यकाल में जो कार्य देश व प्रदेश की जनता के लिए किये उसे जनता सदैव याद रखेगी और इनेलो का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता सदैव उनके बताये हुए दिशा मार्ग पर चलकर इनेलो को मजबूत बनाने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर श्री विष्णु सूद व जोध सिंह वालिया ने संयुक्त रूप से कहा कि ताऊ देवीलाल को आज भी देश व प्रदेश के लोग किसानो के मसीहा के रूप में जानते है। उन्होने अपने कार्यकाल में किसानो को कई तरह की सुविधाएं दिलवाई थी जिससे किसान काफी प्रोत्साहित थे और सदैव उन्होंने किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग का उत्थान किया। आज भी देश व प्रदेश के किसान उन्हें अपना सब कुछ मानते है। उन्होंने कहा िक ताऊ देवीलाल की नीति और योजनाओं का लाभ आज भी देश के किसान उठा रहे है।
उन्होंने कहा कि आज वृद्ध, वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन का श्रेय भी ताऊ देवीलाल को ही जाता है जिन्होंने पेंशन लागू करके इन लोगों को लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल सदैव जमीन से जुडे लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे और सदैव उन्होंने मजदूर, गरीब वर्ग का उत्थान ही किया है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी को इस बात का प्रण करना होगा कि हमें भी गरीब, मजदूर वर्ग के लोगों का उत्थान करना है और उनको मजबूत बनाना है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेद्र चौहान, राजेन्द्र बीसला, अरविंद भारद्वाज, जगजीत कौर पन्नु, पवन रावत, दुर्गपाल रावत, ठाकुर राजाराम, तेजपाल डागर, धारा सिंह, धर्मपाल दलाल,रूपचंद लाम्बा, रनबीर चौध्ेारी, सतपाल चपराना, राजू सौलंकी, अमर दलाल, प्रेम सिंह धनखड, घासी राम भडाना, संतोष शर्मा, भजनलाल नैन, हरदत्त जांगडा, डा. प्रताप, सुरजीत नागर, अजय चौधरी, हरीश नौनिहाल, बसंत मुद्रा, अशोक जिंदल, अशोक सिंह, धीरेन, भटनागर, राजेश सिंह, विजय जोशी, मनोज खत्री, सुरेश मोर, रामशरण रौतेला, जयलाल चौधरी, राजेन्द्र ढाका, जीत सिंह डागर, हनुमान खिच्ची, धमेन्द्र, रवि शर्मा, संजय पांचाल, सावित्री तंवर, सुभाष पुण्डीर सहित अन्य इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *