पलवल( विनोद वैष्णव )।सिविल सर्जन डा. बीर सिंह सहरावत ने बताया कि जिला पलवल में 25 अप्रैल से खसरा रूबेला अभियान शुरू हो चुका है। जिसके तहत जिले में लगभग एक लाख बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। 03 मई को 116 स्कूलों में अभियान के तहत सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें डीवीएम स्कूल मंडोरी व त्रिवेणी स्कूल गहलब में 100 प्रतिशत टीकाकरण किया गया, जिसमे डा. मनमोहन व डा. ललित की टीम द्वारा कार्य किया गया। सिविल सर्जन डा. बीर सिंह सहरावत, सुमन जैन डीईओ ने रहमानया पब्लिक स्कूल व आजाद पब्लिक स्कूल रूपडाका का दौरा किया। सिविल सर्जन ने स्कूलों में मौजुद अभिवावकों व बच्चों को खसरा रूबेला के बारे में जानकारी दी व लोगो को टीकाकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया।
Related Posts
हरियाणा पर्यटन निगम के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय हड़ताल में भाग लिया
फरीदाबाद,8 जनवरी। हरियाणा पर्यटन के होटल राजहंस, बड़खल मैगपाई सनबर्ड मोटल अरावली गोल्फ क्लब के कर्मचारियों ने युद्धवीर सिंह खत्री…
यूनिवर्सल अस्पताल दिल्ली का शीघ्र ही सुपर स्पेश्लिस्ट अस्पताल बल्लभगढ़ में
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। यूनिवर्सल अस्पताल दिल्ली ने आज विशाल नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर बल्लभगढ़ के नए परिसर जेसीबी चौक संजय…
सरदार पटेल ने तमाम रियासतों को एकसूत्र में बांधने का काम किया : बलजीत कौशिक
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : पूर्व विधायक आनंद कौशिक के अनुज व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला…