फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| बल्लभगढ़ समयपुर रोड, राजीव कॉलोनी स्थित फौगाट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 17 सितंबर 2018(सोमवार) को पांचवी चौधरी नत्थी सिंह चलविजयोपहार अंत:विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के लगभग 20 विद्यालय हिस्सा लेंगे। जिनमें मुख्यत: सरस्वती शिशु सदन स्कूल-तिगांव, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरोड़ा, कुंदन ग्रीन वैली स्कूल, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ग्रीन फील्ड स्कूल सुनपेड, कला मंदिर साहूपुरा, श्री राम स्कूल-फतेहपुर बिल्लोच, नव ज्योति स्कूल-फतेहपुर बिल्लौच, आशा ज्योति विद्यापीठ शाहपुरा, ए.डी.स्कूल डबुआ कॉलोनी, पाइनवुड बोर्डिंग स्कूल-पावटा, इकरा स्कूल फतेहपुरतगा, करहाना स्कूल फिरोजपुर कला, शिवा स्कूल सीकरी, न्यू पब्लिक स्कूल सीकरी, बीएस मेमोरियल स्कूल, बंसी विद्या निकेतन सेक्टर-56, राहुल स्कूल राजीव कॉलोनी, पटेल स्कूल राजीव कॉलोनी, डी एस मेमोरियल स्कूल राजीव कॉलोनी, रावल बाल शिक्षा केंद्र प्रतापगढ़ सेक्टर-56, कुरुक्षेत्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी, कर्मभूमि स्कूल-नंगला आदि शामिल रहेंगे। प्रत्येक स्कूल से कक्षा 9 से 12 तक के कोई दो प्रतिभागी दिए गए 7 विषयों में से अलग-अलग दो विषय चुनेंगे। भाषण की अवधि 4 से 6 मिनट होगी। प्रथम आने वाली टीम को चौधरी नत्थी सिंह ट्राफी से नवाजा जाएगा। निर्णायक मंडल में तीन निर्णायक होंगे जिनका निर्णय अंतिम व मान्य होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप करेंगे। प्रतियोगिता आयोजित विद्यालय के निर्देशक सतीश फौगाट ने बताया कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की भाषा में महारत को निखारती है और रचनात्मक सोच को बढ़ाती है। सभी विषय मौजूदा हालातों पर आधारित वर्तमान समय में बड़े ही प्रसांगिक हंै। जैसे: घर दफ्तर या राहे आम, मोबाइल फोन के हुए गुलाम। ढोंगी बाबाओं का बड़ा ताम झाम, संत महात्माओं का करता बदनाम। दहेज की बलि या तीन तलाक, हर बार औरत होती हलाक आदि।
Related Posts
जजपा नेता एवं पार्षद दीपक चौधरी नेशनल हाईवे बल्लभगढ़ में वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए
जजपा नेता एवं पार्षद दीपक चौधरी नेशनल हाईवे बल्लभगढ़ में वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाकर अपने समाज सेवी साथियों के…
These 10 cookie recipes will leave you breathless
Godard banh mi, meditation aesthetic roof party single-origin coffee whatever cred. Whatever crucifix polaroid try-hard, roof party single-origin coffee jean shorts Wes Anderson Thundercats Intelligentsia umami banjo High Life Carles. Wayfarers fingerstache occupy .
राज्यस्तरीय स्कूली खेल कराटे में चयन किये गये तीन खिलाड़ी
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में डोजो-डे-कराटे फरीदाबाद के तीन खिलाडियों ने स्वर्ण पदक लेकर अपने क्षेत्र तथा…