फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। आज किसान मजदूर कॉलोनी की नूरी मस्जिद व मदरसा से शोहदाए करबला की याद में जूलूसे मोहर्रम निकाला गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार ङ्क्षसगला ने कहा कि महापुरुषों की शहादत खास मकसद के लिए होती है और उससे अनंत काल तक दिशानिर्देशन होता रहता है। किसान मजूदर कॉलोनी से जूलूस आरंभ करने के मौके पर पहुंचे लखन कुमार सिंगला ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम तबका ताजिया निकालते हैं। यह दुख का अवसर होता है लेकिन हमें याद रखना होगा कि उन्होंने शहादत क्यों दी। हमेशा ध्यान रखें कि शहादत के खास कारण होते हैं जो समाज की रक्षा और भविष्य में नीति निर्देश देने के होते हैं। सिंगला ने समस्त मुस्लिम समाज से अपील की कि वह इन शहादतों को याद कर देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता दिखाएं। उन्होंने सभी से अपील की कि देश में किसी भी प्रकार की जातीय अथवा धार्मिक विद्वेष को बढ़ाने वाली कोशिशों को नकारें और किसी के बहकावे में बिल्कुल न आएं। उन्होंने सभी को मिलजुलकर रहने और देश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने की बात कही। सिंगला ने कहा कि हमारे राजनैतिक विचार अलग हो सकते हैं लेकिन हमारे देश के प्रति एक ही विचार होने चाहिए और वह देशप्रेम है। इस अवसर पर ताजिए के संयोजक जावेद अली खान, समाजसेवी विनोद भाटी, पवन सैनी, मौलाना नईम, नितिन सिंगला, वजीरा बाबा, नसीम हाफिज, ताहिर अली, आरिफ अली, आसिफ अली, जिसान अली, साहिल, सलाउद्दीन, रामजी लाल, अरबाब, मनीष, आबिद, सोनू, उसमान, जमील, सराफत, ईदरीश, भरत लाल, छोटे लाल, समशाद, फरदीन, कमरूद्दीन आदि अनेक हिंदू मुस्लिम भाई मौजूद रहे।
Related Posts
पं. सुरेन्द्र शर्मा ब्राह्मण रत्न अवार्ड से सम्मानित
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली को ब्राह्मण रत्न अवार्ड…
विधायक मूलचंद शर्मा द्वारा एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
बल्लबगढ़( विनोद वैष्णव )| स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रंद्धाजलि देने के लिए बल्लबगढ़ के विधायक…
डी.ए.वी शताब्दी महाविद्यालय में “प्राकृतिक रूप से कैसे फिट रहें” विषय पर एक सत्र का आयोजन
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) | डी.ए.वी शताब्दी महाविद्यालय में यूथ क्लब,वाणिज्य विभागऔर राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा “प्राकृतिक रूप से कैसे फिट…