भारतीय मजदूर संघ की पंचकुला में 20 नवंबर को होगी महारैली,जुटेंगें एक लाख कर्मचारी

Posted by: | Posted on: September 23, 2018
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | विश्व के सबसे बडे श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित महारैली में एक लाख मजदूर एवं कर्मचारी जुटेगा। जिसका आयोजन 20 नवबंर को पंचकुला में होगा। रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश के श्रमिक नेता जिलों में कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ महारैली में श्रमिक हित की अन्य मांगों के साथ साथ न्यूनतम वेतन 18 हजार प्रति माह के लिए भी राज्य सरकार पर दबाव बनाएगा।
एसी नगर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री जंग बहादुर यादव एवं महामंत्री हनुमान गोदारा ने संयुक्तरूप से कहा कि मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही होगा। प्रदेश भर में समान रूप से 18 हजार रूपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन सभी को और सही समय पर मिले, निजीकरण पर रोक, श्रम कानून सख्ती से लागू हों, ठेका प्रथा पर अंकुश सहित अन्य मुद्दों को लेकर आयोजित होने जा रही महारैली में एक लाख कर्मचारी जुटने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय मजदूर संघ के प्रांत महामंत्री हनुमान गोदारा ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन जरूरी है। जिसमें सरकार व अधिकारियों में समन्वय की कमी के चलते सफलता नही मिल पाती। आज निजी संस्थानों सहित केंद्र एवं प्रदेश संस्थानों में ठेका श्रमिकों का शोषण सभी जगह होता है। समान काम समान वेतन जैसी मांगों को लेकर बीएमएस समय समय पर उपरोक्त समस्याओं संबंधित ज्ञापन देकर सरकार का ध्यान इस तरफ दिलाती रही है।
2005 में बनी नीति के तहत कुल 19 हजार का पंजीकरण असंगठित मजदूरों का विगत साढे तीन साल में 7 लाख श्रमिकों को पंजीकरण हुआ जिसमें 5 लाख आजीवन सदस्य शामिल हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्री नायाब सिंह सैनी के प्रयास से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिए 425 करोड़ की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जो कि एक रिकार्ड है। भारतीय मजदूर संघ अपने उच्च पदाधिकारियों, श्रममंत्री और मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त करता है। भारतीय मजदूर संघ महारैली में श्रमिक हित की अन्य मांगों के साथ साथ न्यूतम वेतन 18 हजार प्रति माह के लिए भी राज्य सरकार पर दबाव बनाएगा।

मेवात, पलवल और गुरुग्राम में बैठक कर फरीदाबाद पहुंचे श्रममंत्री के सलाहकार एवं भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री हनुमान गोदारा और संगठन मंत्री जंग बहादुर यादव का बीएमएस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सीबी चौहान सहित बीएमएस फरीदाबाद के जिला मंत्री अशोक कुमार, मुरारी लाल रावत, योगेश कुमार, सुरेंद्र हुड्डा, महेश कुमार यादव, नीरज त्यागी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने आगुन्तक नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *