पलवल( विनोद वैष्णव )| एन जी एफ कालेज में कॉलेज का दो दिवसीय इंटर कॉलेज फेस्ट ‘ rhythm-2019′ का आयोजन हुआ। दो दिन तक चलने वाले वार्षिकोत्सव के पहले दिन तकनीकी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें बिजनेस आइडिया , साइबरलिग, रोबो वार, डेवलपर्स डेट मॉडल आर्किटेक्ट , इनोवेशन आईडियाज पब्जी ,फेस पेटिंग, पोसटर मेकिंग आदि शामिल है।इन समस्त कार्यक्रमों में दिल्ली एनसीआर की भिन्न-भिन्न कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।दूसरे दिन कल्चरल कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसमें गायन,नृत्य, नुक्कड़ नाटक, फैशन शो, मिस्टर और मिस रिदम जैसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से कॉलेज के सीईओ मिस्टर अश्वनी प्रभाकर ,डायरेक्टर डॉ शरद कौशिक, डिप्टी डायरेक्टर डॉ मनप्रीत कौर एवं कॉलेज के सभी लोग उपस्थित थे ।मिस्टर रिदम का टाइटल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के मोहम्मद अबुबाकर को और मिस रिदम का टाइटल कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट की परी को मिला। अंत में विजेताओं को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
Related Posts
सुदामा प्रीमियर लीग के क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सत्र का हुआ समापन
नई दिल्ली( विनोद वैष्णव/एसपी सिंह/ब्रजेश भदौरिया )| सुदामा प्रीमियर लीग ने दिल्ली के रोषनारा क्लब स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के…
मॉडर्न आर्य पब्लिक स्कूल के हरीश और अंशिका ने जीता स्वर्ण पदक
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| मॉडर्न स्कूल में आयोजित जिला शोतकान कराटे प्रतियोगिता में मॉडर्न छात्रों ने श्रेष्ट प्रदर्शन किया…
अंतर महाविद्यालय कुश्ती में डीएवी शताब्दी के छात्र को कांस्य
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 2024-25 में डीएवी शताब्दी के छात्र…