पलवल( विनोद वैष्णव )| एन जी एफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के आई आई पी सी – इ डी सी सेल और स्किल्स क्लब इंडिया व दिल्ली स्कूल आफ डिजिटल मार्केटिंग ने संयुक्त रूप से स्टार्ट अप अनलॉक इंटर कॉलेज कंपटीशन 2019 का आयोजन एनजीएफ कॉलेज पलवल में किया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने बिजनेस आइडिया के बारे में बताया। आज के हमारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे तजुर्बा इंटरनेशनल के फाउंडर श्री सुरेश मनीशर्मन जी एवं उमा मनीशर्मन , बाबा सूट के संस्थापक शैलेंद्र अहूजा और मानव रचना की प्रोफेसर डॉक्टर बिंदु अग्रवाल। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की डिप्टी डायरेक्टर डॉ मनप्रीत कौर ने सभी का धन्यवाद किया और उन्होंने बताया कि इस कंपटीशन को आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों को रोजगार प्रारंभ करने के विभिन्न तरीकों से परिचित कराना और उनको इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बारे में बताना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के डायरेक्टर डॉ शरद कौशिक व सभी डिपार्टमेंट के हेड मौजूद थे।अंत मे एन जी एफ कॉलेज की टीम को प्रथम पुरस्कार ,डीएवीआईएम की टीम को द्वितीय पुरस्कार व डिसीटीएम की टीम को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Related Posts
वरिष्ठ समाजसेवी देवराज विधूड़ी ने पूरे परिवार के साथ बूथ पर मतदान किया
वरिष्ठ समाजसेवी देवराज विधूड़ी ने पूरे परिवार के साथ बूथ पर मतदान किया ,और सभी से मतदान की अपील की…
फिल्म नानक शाह फकीर का प्रसारण रोकने के लिए सभी सिख समुदाय के लोग एकत्रित होकर जिला उपायुक्त कार्यालय सैक्टर-12 पहुंचे
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) । सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली फिल्म नानक शाह फकीर का प्रसारण रोकने के…
उद्योगपति मीनू बांगा के जन्मदिन के अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
विक्टोरा इंडस्ट्रीज की निदेशक मीनू बांगा(बिच मे) विक्टोरा ग्रुप के संस्थापक जी एस बांगा, विक्टोरा इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर एस…