फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। पल्ला स्थित तरूण निकेतन पब्लिक स्कूल में आज शिक्षक दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया | जिसमें मुख्य अतिथि स्कूल के निर्देशक कमल सिंह तंवर, चेयरमैन हिमांशु तंवर , प्रधानाचार्या, उपप्रधानाचार्या और मनेगिंग कमिटी के मैमर्स उपस्थित रहे | जिसमें बच्चो ने कविताओं, गीत, रोल प्ले और नाटक के द्वारा सारे विद्यार्थियों को शिक्षक के महत्व को दर्शाया | आधुनिक और प्राचीन शिक्षा पद्धति के बीच के अंतर को दिखाया तथा बच्चो को सही मार्ग पर चलने को प्रोसाहित किया | छोटे-छोटे बच्चो ने “हे माता-पिता गुरुवर मेरे ………” पर प्रस्तुति दी और इस तरह तरुण निकेतन के आँगन में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया | कार्यक्रम के अंत में हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चो को शिक्षक दिवस के बारें में बताते हुए सभी अध्यापक गणों को शिक्षक दिवस की बधाई दी |
Related Posts
खेल जगत में फिर एक बार सतयुग दर्शन विद्यालय का प्रदर्शन रहा शानदार
यमुनानगर(हरियाणा) में आयोजित तीन दिवसीय ५४वीं राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सतयुग दर्शन विद्यालय के छात्रो ने एक बार फिर उत्कृष्ट…
जी. बी. एन. विद्यालय 21 डी फरीदाबाद के प्रांगण में आजादी के स्वतंत्रता के सतहत्तर वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में सूरज स्कूल सेक्टर 56 के विद्यार्थियों ने लहराया अपना परचम
गुरुग्राम (विनोद वैष्णव) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में सूरज स्कूल…