फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| लिंगया विद्यापीठ फरीदाबाद द्वारा कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु एक लाख स्वास्थ्य किटों का वितरण किया गया। इनमें से 20 हजार किट फरीदाबाद के लिए तथा शेष 80 हजार किट पूरे एनसीआर क्षेत्र में वितरित की गईं। यह मानवीय पहल लिंगया ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय प्रो.जी.वी.के. सिन्हा की नौवीं पुण्यतिथि पर की गयी।जैसा कि सर्वविदित हैं वर्तमान में पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से द्वंद कर रही है। यह पहल जनमानस को स्वच्छ रखने में मदद करेगी। फरीदाबाद एवं दिल्ली मिलाकर लिंगया ग्रुप ने एक लाख स्वास्थ्य किट वितरित की। इस उपलक्ष्य पर आस-पास के ग्राम सरपंचो को आमंत्रित किया गया जिनमें सुधीर नागर गांव नचैली, केशव भारद्धाज गांव कावरा, कुलवीर गांव राजपुर, संजीव गाँव ताजुपुर तथा संजय गांव भूपानी आदि उपस्थित रहे।लिंगया ग्रुप के चेयरमैन व लिंगया विद्यापीठ के चांसलर डाॅ. पिचेश्वर गड्डे ने बताया की ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय प्रो. जी.वी.के. सिन्हा विशाल हृदय एवं महान समाज सेवक व्यक्ति थे। समाज के प्रतिष्ठित सरपंचो के साथ ग्रुप के निदेशक संजय कुमार ने लिंगया विद्यापीठ के सामाजिक प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर लिंगया विद्यापीठ के संदीप कौल, राजेंद्र कौल व सत्यवीर भी उपस्थित रहे।
Related Posts
राजकीय महाविद्यालय तिगांव के छात्र व छात्राओं ने नवरंग समाहरोह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | राजकीय महाविद्यालय तिगांव के छात्र व छात्राओं ने राजकीय महाविद्यालय खेडी गुजरान में आयोजित हुए…
नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल और महामंत्री जयकिशन कौशिक नियुक्त
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल और महामंत्री जयकिशन कौशिक नियुक्त किए गए…
मानव रचना में एचआर राउंड टेबल के तीसरे संस्करण का आयोजन हुआ
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में शनिवार को स्कूल ऑफ लीडरशिप एंड…