फरीदाबाद (एस पी सिंह/ब्रजेश भदौरिया)।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमकृष्ण आर्य ने बीते शनिवार को प्रदेश तथा जिले की कार्यकारणी की घोषणा की हैं जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी का अध्यक्ष फिरे पोसवाल तथा अलीपुर के राजेश बैसोया को जिले फरीदाबाद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। इस नियुक्ति पर राजेश बैसोया ने प्रदेश अध्यक्ष प्रेमकृष्ण आर्य का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे अध्यक्ष जी द्वारा दी गई हैं उसे मैं बखूबी निभाउंगा तथा गुर्जर समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करूँगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज का युवा नेतृत्वहीन हो चुका हैं जिसके लिए गुर्जर महासभा एक बहुत ही सही कदम उठा रहीं हैं तथा जो युवा समाजहित में काम कर रहे हैं उन्हें जिम्मेदारी सौंप कर राजनीति एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ रही हैं। इस मौके पर विकास खटाना, संदीप गुर्जर, बलजीत चौधरी, रवि चौधरी ने मिठाई खिलाकर राजेश बैसोया को बंधाई दी।
Related Posts
एसआरएस स्कूल की अनिका ने जीता कांस्य पदकछात्रा ने किया एसजीएफआई खेलों में उक्तृष्ट प्रदर्शन
फरीदाबाद,20 सितम्बर (: सेक्टर-88 स्थित एसआरएस इंंटरनेशनल की छात्रा अनिका गुप्ता ने एसजीएफआई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अनिजा…
Video post with built-in video player
Hoodie High Life yr, leggings ethical next level bitters authentic gluten-free Bushwick Marfa trust fund. Slow-carb 8-bit Helvetica artisan ugh…
मैनिपुलेशन तकनीक पर फिजियोथेरेपी कार्यशाला का आयोजन
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| मैनिपुलेशन तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में आर्ट ऑफ मैनिपुलेशन के…