( विनोद वैष्णव )। चंदावली की पंचायत ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा पांच लाख का चेक। आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय 21 सी मे गांव चंदावली की पंचायत की तरफ से वंहा के सरपंच ने अपनी पुरी पंचायत के साथ के साथ पुलिस और जनता की भागेदारी कार्यक्रम के तहत डी एल एफ की सी आई ए चौकी के जीर्णोद्धार के लिये पांच लाख का चेक आईपीएस पुलिस कमिश्नर अमिताभ ढिल्लों को सौंपा। इस अवसर पर सरपंच गिरिराज यादव ने कहा हम अपने गांव के साथ अपने शहर फरीदाबाद की भी तरक्की चाहते हैं।कमिस्नर साहब ने संरपंच और उनके साथियों से गांव के दूसरे विकास कार्यों की भी जानकारी ली तथा जल संरक्षण व पर्यावरण संतुलन जैसे मुद्दों पर चर्चा की। पंचायत ने पुलिस कमिश्नर को पौधा रोपण के लिये आमन्त्रित किया। और कमिस्नर साहब ने ग्रामीणों को आने का आश्वासन दिया।और चैक के लिये धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सरपंच गिरिराज यादव मेंबर पंकज सैनी. कमल फौजदार. भीम सिंह. महेंद्र सैनी.किशन चैन.मनवीर चहल.बुढे राम आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।।
Related Posts
पाईनवुड स्कूल द्वारा आयोजित पाईनवुड वालीबॉल इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट का उद्वघाटन डीसीपी विक्रम कपूर ने वालीबॉल की सर्विस देकर किया
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| गांव पावटा स्थित पाईनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल द्वारा आयोजित पाईनवुड वालीबॉल इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट का…
420 का एक और नया तरीका, इस बार निशाना बने हवाई यात्री
( विनोद वैष्णव ) |थाना कोतवाली एन.आई.टी. फरीदाबाद बाद में पिछले दिनों याचिका लेके पोहंचे प्लैनेट हॉलिडे ट्रैवेल एजेंसी के…
पत्रकार उत्पीडऩ के विरोध में फरीदाबाद के पत्रकारों का धरना
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । तीन पत्रकारों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे के विरोध में बुधवार को फरीदाबाद के…