नूंह (विनोद वैष्णव) | नूंह बालभवन के जिला बाल कल्याण अधिकारी का पदभार कमलेश शास्त्री ने संभाल लिया है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के हेडक्वार्टर चंडीगढ़ से तबादला होकर बुधवार को जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने नूंह जिले का पदभार संभाला। पदभार संभालते विभाग की योजनाओं को सिरे चढ़ाने व बच्चों के कल्याण हेतु जिम्मेदारी से काम करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वाधान में जिला बाल कल्याण परिषद बच्चों के विकास व कल्याण के लिए कार्य कर रही है। बच्चों के अंदर छिपी कला को बाहर निकालने व उन्हें आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 18 साल से कम उम्र के बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। जिले के बच्चों के विकास के लिए जिले में जिम्मेदारी से कार्य किया जाएगा। अन्य जिलों के बच्चों की तरह नूंह जिले बच्चों में भी काफी हुनर छिपा है। यहां इन बच्चों के हुनर को तराशने की जरूरत है। जिले के बच्चों के हुनर को तराश कर उन्हें आगे मुकाम तक बढ़ाया जाएगा।
Related Posts
एमवीएन विश्विद्यालय में फार्मेसी के विधार्थियों के लिए मेडिकल साइंस लायसन एक नया कैरियर ऑप्शन
पलवल (विनोद वैष्णव) | एमवीएन विश्विद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में फार्मेसी के विधार्थियों के लिए एक विशेष गेस्ट…
जी.बी.एन.सीनियर सैकेंडरी विद्यालय के प्रांगण में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस
“हम सब मिलकर दे सम्मान, निज भाषा पर करें अभिमान, हिन्दुस्तान के मस्तक की बिंदी, जन जन की आत्मा बने…
Wrangler announces the Winners of True Wanderer 8.0
Wrangler’s True Wanderer, started in 2012, continues to be an increasingly popular annual event for the people who want to…