फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )।निगम वार्डों में पानी की असमान आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन बिना किसी दबाव के सभी वार्डों में पानी की समान आपूर्ति करे। इसके लिए एक स्वतंत्र ब्रांच बनाने का भी सुझाव गर्ग ने दिया है।डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने बताया कि कई दिनों से वार्डों में असमान पानी आपूर्ति की शिकायतें उनके ऑफिस को मिल रही थीं। इनमें कई पार्षदों का भी कहना था कि पानी उनके वार्ड से निकाला जाता है और आपूर्ति दूसरे वार्ड को कर दिया जाता है। इसी प्रकार जेएनएनयूआरम के पानी के भी असमान आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थीं। श्री गर्ग ने बताया कि उन्हें पता चला कि इस असमान पानी आपूर्ति में जनप्रतिनिधियों का ही अधिकारियों पर दबाव होता है। जिससे वह ऐसा करने के लिए मजबूर होते हैं। गर्ग ने बताया कि इस असमान पानी आपूर्ति के कारण जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए उन्होंने निगम आयुक्त अनीता यादव को सभी वार्डों में समान पानी आपूर्ति के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने आयुक्त को सुझाव भी दिया है कि जनप्रतिनिधियों के दबाव से बचने के लिए एक स्वतंत्र ब्रांच अथवा कमेटी भी बनाई जानी चाहिए जो समान पानी आपूर्ति निश्चित कर सके।
Related Posts
फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र ( एफ एल सी सी) द्वारा 2 और 3 दिसंबर को होने वाले प्रमुख कार्यक्रम “जश्ने फरीदाबाद” के भव्य कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी को गरिमामय निमंत्रण दिया
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अदाकारा, प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना, वर्तमान में मथुरा (उत्तर प्रदेश) से भारतीय जनता पार्टी…
लिंग्याज विद्यापीठ में दो दिवसीय ओरल हेल्थ एंड अवेरनेस कैंप लगाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी-यूनिवर्सिटी) में ओरल हेल्थ एंड अवेरनेस कैंप द्वारा फरीदाबाद स्थित क्लोव डेंटल ने दो…
दा न्यू एज सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोनीजा पलवल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया
दा न्यू एज सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोनीजा पलवल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…